Breaking News:
अपराध
मजदूर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
अपराध
रात में मजदूर से बीड़ी मांगी, नहीं दी तो सुबह पहुंचकर कर दी हत्या
भोपाल। भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में फुटपाथ पर सो रहे मजदूर की एक युवक ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह करीब 5 से 6 बजे की बताई जा रही है। हत्या एक बीड़ी ना पिलाने से नाराज होकर की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित के अनुसार 50 वर्षीय सुरेश कुशवाहा मजदूरी का काम करता था और गौतम नगर थाने के करीब फुटपाथ पर सोता था। कार्तिक राठौर नाम के आरोपी ने युवक का सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रात में हुआ विवाद, सुबह पहुंचकर की हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपी का कार्तिक राठौर का मंगलवार को जन्मदिन था। रात में वह रास्ते से गुजरते समय सुरेश के पास पहुंचा और बीड़ी मांगी। सुरेश ने मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। सुबह कार्तिक दोबारा घटना स्थल पर पहुंचा और पास पड़ा पत्थर उठाकर सुरेश के मुंह को कुचल दिया। हत्या के बाद वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से लौटा, जिंदा होने के शक में एक बार फिर से चेहरे को पत्थर से कचला और चला गया। आरोपी ने थाने से गरीब 100 मीटर की दूरी पर हत्या की वहीं पुलिस ने उसे दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26