Breaking News:
अपराध
डिजीटल हस्ताक्षर के लिए चक्कर काट रहा था युवक, फार्मेसी काउंसिंल के अध्यक्ष ने स्टाफ के साथ मिलकर छात्र को पीटा
अपराध
भोपाल। फर्मा डिग्री पर डिजीटल हस्ताक्षर के लिए एक महीने से फार्मेसी काउंसिल के चक्कर काट रहे छात्र के साथ शुक्रवार को काउंसिल के अध्यक्ष संजयस जैन ने स्टाफ कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सामने आया है।
पीडि़त छात्र ने रोते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि मेरा नाम तुषार सुनार है। फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन, केके यादव, गोपाल यादव और अन्य अधिकारियों ने मुझे खूब मारा है। मुझे घसीटकर अंदर ले गए। मेरे प्राइवेट पार्ट पर भी मारा, ब्लीडिंग हो रही है। मुख्यमंत्री से गुहार है कि कार्रवाई करें।
तुषार ने कहा कि घटना के समय पुलिसकर्मी सिर्फ खड़ा देखता रहा। उसने कहा कि डिजीटल हस्ताक्षर के लिए उसे लगातार एक महीने से टरकाया जा रहा था। रजिस्ट्रार मैडम से शिकायत करने गया तो वे लंच पर चली गईं। घंटों तक लौटकर नहीं आईं।
शुक्रवार को वह एक बार फिर काउंसिल पहुंचा। अधिकारी के केबिन में जाने लगा तो गार्ड ने उसे रोक लिया। गार्ड ने उसका कॉलर पकड़ा और धक्का दे दिया। जब उसने खुद को छुड़ाया तो गार्ड पीछे की ओर गिर गया और चैनल से टकरा गया। इसके बाद पूरा स्टाफ बाहर आ गया। सभी उसे घेरकर मारने लगे। तुषार ने बताया कि लगातार चक्कर लगातार परेशान होने के बाद उसने अपनी और उपस्थित अन्य छात्रों की आपबीती को वीडियो में रिकॉर्ड किया। जिसकी जानकारी जब अंदर मौजूद अधिकारियों को मिली तो वो नाराज हो गए। वे बाहर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने भी छात्र के साथ मारपीट की पुष्टि की है। एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि अधिकारी धमकी दे रहे थे कि अगर कोई वीडियो बनाएगा तो उसका रजिस्ट्रेशन या रिनुअल नहीं किया जाएगा।
छात्र पर शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण
फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन का कहना है कि युवक को बाहर किसने मारा, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन उसने पहले गार्ड के साथ मारपीट की थी। गार्ड के सिर से खून बहने लगा था। युवक ने परिसर में हंगामा किया। इससे शासकीय कार्य में बाधा पहुंची है, इसका मामला हमने थाने में दर्ज कराया है। सरकार से फार्मेसी काउंसिल में विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए गुहार भी लगाई है।
छात्र के समर्थन में उतरे विद्यार्थी परिषद और भारछासं
घटना पर नाराजगी जताते हुएअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फार्मेसी काउंसिल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा- जब तक संजय जैन इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन से पहले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी की और अध्यक्ष की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26