Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन

मध्यप्रदेश

एसआईआर के संबंध में आयोग को दिए महत्वपूर्ण सुझाव

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भेंट कर निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग का ध्यान बीएलओ के कार्य-प्रणाली से जुड़े गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित किया और तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में विधायक भगवानदास सबनानी, भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल एवं एस.एस. उप्पल शामिल रहे।

एक बार भी घर नहीं पहुंचे कई बीएलओ 

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने बीएलओ को मतदाताओं के घर तीन बार जाकर गणना-पत्रक वितरित एवं एकत्रित करने के निर्देश दिए गए थे, किंतु व्यवहार में अधिकांश बीएलओ सिर्फ एक बार ही संपर्क कर रहे हैं। कई स्थानों पर अनुपस्थित मतदाताओं के लिए फार्म उपलब्ध कराने की विधिवत प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे अनेक मतदाताओं को गणना-पत्रक प्राप्त ही नहीं हो पाए हैं। साथ ही, जिन मतदाताओं को गणना-पत्रक मिले हैं, उनके भरने में सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण आम मतदाता को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

बीएलओ को फिर से करें निर्देशित 

प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि जिन मतदाताओं तक गणना-पत्रक अभी तक वितरित नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल पहुंचाने हेतु बीएलओ को पुन: निर्देशित किया जाए ताकि मतदाता समय-सीमा के भीतर अपने गणना-पत्रक भरकर जमा कर सकें। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को यह भी बताया कि कई मतदाता फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरकर बीएलओ को देना चाहते हैं, किंतु फॉर्मों को स्वीकार करने से इंकार किया जा रहा है, जिससे उनके पते एवं अन्य संशोधनों का समावेश प्रारूप मतदाता सूची में नहीं हो पाएगा। इस संबंध में भी तत्काल उचित निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि प्रारूप मतदाता सूची को सरल एवं सहज प्रारूप में तैयार किया जाए, जिससे आम मतदाता अपने नाम की जांच आसानी से कर सकें और किसी त्रुटि की स्थिति में अपना दावा और आपत्ति सुगमता से प्रस्तुत कर सकें।