Breaking News:
राजधानी
लव जिहाद का शिकार हुआ युवक करेगा घर वापसी
राजधानी
- युवती ने फंसाया, जमात ने दबाव से बनाया मुस्लिम, गौमास भी खिलाया
- मंत्री के बंगले पर पहुंचकर सुनाई व्यथा, सारंग बोले शास्त्रों के अनुसार होगी घर वापसी
भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद क्षेत्र के निवासी युवक शुभम गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि एक युवती ने जान-पहचान बढ़ाकर उसे अपने जाल में फंसाया, बाद में उस युवती के परिजनों और जमान ने उस पर दबाव बनाकर उसका इस्लाम में कन्वर्जन कराया। शनिवार को पीडि़त युवक मंत्री विश्वास सारंग के बंगले पर पहुंचा और मीडिया के सामने कन्वर्जन की पूरी कहानी सुनाई।
राजधानी में शुभम गोस्वामी से अमन खान बनाया गया युवक शनिवार को मंत्री विश्वास सारंग के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचा। युवक ने बताया कि वह जहांगीराबाद क्षेत्र का रहने वाला है। 2022 के अंत में एक मुस्लिम युवती से जान-पहचान हुई। शुरुआत में सब ठीक लगा लेकिन धीरे-धीरे उसके परिवार ने मेरे ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवक ने बताया कि उस परिवार ने उसे समाज, कानून और पुलिस के डर से घेर लिया। उन्होंने मेरे खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए। मैं जेल तक गया। बाहर आने पर धमकियां दी गईं कि अगर मैं हिंदू धर्म नहीं छोडूंगा, तो मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। शुभम के मुताबिक, उसके सामने सबसे बड़ा मानसिक दबाव उसकी पहचान छीन लेने का था उन्होंने कहा कि अब तुम शुभम नहीं, अमन खान हो। मजबूरी में मुझे वही नाम बताना पड़ता था। वह तीन साल अपने घर से दूर मुस्लिम मोहल्ले में रहा। युवक ने कहा कि मैंने परिवार से रिश्ता लगभग खत्म कर दिया था। नौकरी भी छूट गई।
मंत्री सारंग ने कहा कि शुभम का धोखे और दबाव से इस्लाम में कन्वर्जन कराया गया है। अब उसने फिर से हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जताई है। मंत्री सारंग ने आश्वासन दिया है कि उसकी शास्त्रानुसार घर वापसी कराई जाएगी। वहीं पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुस्लिम परिवार ने किए अत्याचार, जेल भी भेजा
मंत्री सारंग ने कहा कि शुभम, जिसे अमन खान बनने पर मजबूर किया गया, कुछ महीने पहले उनके जनदर्शन कार्यक्रम में आया था। उसने अपनी दिल दहला देने वाली आपबीती उन्हें सुनाई। उसके मोहल्ले के ही एक मुस्लिम परिवार ने उसके साथ अत्याचार किए। उस परिवार ने उस पर झूठे केस लगवाए, वह जेल तक गया। जेल से निकलने के बाद भी धमकियां दी गईं और दबाव बनाकर इस्लाम अपनाने का कुचक्र रचा गया। उसे गौमांस खिलाकर, जमात में भेजकर धर्म भ्रष्ट करने की कोशिश हुई। यह आत्महत्या तक करने को मजबूर था। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को रिपोर्ट की गई। करीब डेढ़-दो महीने जांच के बाद आरोपी पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। अब अमन नहीं, फिर से शुभम बनेगा। अमन खान फिर शुभम गोस्वामी के रूप में घर वापसी करेगा। जल्द ही उसकी विधिवत, शास्त्रानुसार हिंदू धर्म में वापसी कराई जाएगी। ऐसे कुकृत्यों के विरुद्ध कानून बनाया गया है और कड़ाई से लागू किया जा रहा है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26