Breaking News:
अपराध
परिवहन आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर कर कनिष्ठ बाबू ने वरिष्ठ बाबू को विभागी जांच में दे दी क्लीनचिट
अपराध
भोपाल। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, ग्वालियर में पदस्थ लिपिक राजीव उपाध्याय के खिलाफ चल रही विभगाीय जांच के प्रकरण में परिवहन आयुक्त कार्यालय के स्थापना एवं विभागीय जांच शाखा के प्रभारी लिपिक मोहन ने परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर से क्लीनचिट दे दी। मामला संज्ञान में आते ही परिवहन आयुक्त श्री शर्मा ने दोनों लिपिकों को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार लिपिक राजीव उपाध्याय अगले एक महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जबकि उनके विरुद्ध विभागीय जांच सहित अन्य प्रकरणों में जांच लंबित हैं। सेवानिवृत्ति से पहले प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रयासरत उपाध्याय ने स्थापना एवं विभागीय जांच शाखा प्रभारी मोहन बाबू से संपर्क कर प्रकरण निपटाने का सुझाव मांगा। मोहन बाबू ने उन्हें आश्वस्त किया कि परिवहन आयुक्त से चर्चा कर वह प्रकरण निपटवा देगा। सूत्रों का कहना है कि इस प्रकरण में दोनों के बीच बड़ा लेनदेन भी हुआ। हाल में मोहन बाबू ने उपाध्याय को विभागीय जांच से क्लीनचिट देते हुए परिवहन आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर वाला आदेश जारी कर दिया।
परिवहन आयुक्त ने ली दोनों बाबुओं की क्लास
सोमवार को ग्वालियर स्थित मुख्यालय में उपस्थित रहे परिवहन आयुक्त के संज्ञान में जब यह प्रकरण आया तो वे यह देखकर चौक गए कि उन्होंने न तो इस तरह का कोई आदेश जारी किया है और न ही बाबू उपाध्याय को क्लीनचिट दी है। उन्होंने दोनों बाबुओं को बुलाकर क्लास ली तथा दोनों को निलंबित कर दिया। परिवहन आयुक्त इस फर्जीवाड़े में भी दोनों लिपिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं।
बाबू उपाध्याय पर पुलिस ने पकड़ी थी बड़ी रकम
विधानसभा चुनाव के समय बड़ी रकम लेकर जा रहे उपाध्याय बाबू को बालाघाट पुलिस ने पकड़ा था। इस प्रकरण में परिवहन विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई थी। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा दर्ज यह प्रकरण भी अभी लंबित है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26