राजधानी

Image Alt Text

कचरे में फैंके मीट के टुकड़े, निगम ने वसूला अर्थदण्ड

राजधानी

भोपाल। नगर निगम दस्ते ने सोमवार को करोंद और हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में अवैध मीट की दुकानों पर अर्थदण्ड की कार्रवाई की। इन दुकानों से कचरे में मीट के टुकड़े फैंके जा रहे थे। 

नगर निगम भोपाल, जोन क्रमांक17 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रामरतन लोहिया के नेतृत्व में दोनों स्थानों पर पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीमों ने अवैध मीट की दुकानों पर कार्रवाई शुरू की। निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान कई दुकानदारों की निगम अमले के साथ नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस के सहयोग से निगम ने कार्रवाई की। निगम अमले को आसपास कचरे के ढेर में मांस के टुकड़े फेंकने की जानकारी भी लगी थी। निगम अमले ने गंदगी करने वाले दुकानदारों से कुल 17 प्रकरणों में 35 हजार रुपए का अर्थदण्ड वसूला। 

अवैध अतिक्रमण भी हटाए 

सोमवार को नगर निगम के अमले ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण भी हटाए। इस दौरान छप्पर, लोहे का गेट, दीवार को तोड़ी गई। इसके अलावा ठेले, गुमटी, पान पार्लर, बोर्ड, काउंटर, टेबल भी जब्त की गई। निगम अमले ने भवन अनुज्ञा शाखा की कार्रवाई में सहयोग करते हुए अवैध रूप से बना एक शेड हटाने की कार्रवाई भी की।