Breaking News:
राजनीति
कार्यकर्ताओं और सरकार के बीच संगठन बना संवाद सेतु, कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने भाजपा कार्यालय में बैठने लगे दो-दो विभागों के मंत्री
राजनीति
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार, एक दिसम्बर से नई व्यवस्था शुरू की गई है। प्रदेशभर से राजधानी पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं से संवाद और उनकी समस्याएं सुनने के लिए सप्ताह में छह दिन (सोमवार से शुक्रवार) राज्य सरकार के दो-दो विभागों के मंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर एक से तीन बजे तक दो घंटे उपस्थित रहेंगे।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने इस नई व्यवस्था के संबंध में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता-आधारित एवं कार्यकर्ता-केंद्रित संगठन है। प्रदेश के कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों की उपलब्धता से संगठन और शासन के बीच समन्वय और मजबूत होगा तथा समस्याओं का समाधान त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा। यह व्यवस्था कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं के सुगम और त्वरित समाधान के लिए लागू की गई है।
पहले दिन उपस्थित रहे देवड़ा और टेटवाल
एक दिसम्बर से शुरू हो चुकी इस नई व्यवस्था में सोमवार को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री गौतम टेटवाल पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद मीडिया से चर्चा में देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के विचार-विमर्श के बाद यह व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से जनसमस्याओं पर विभागीय समन्वय कर समयबद्ध फॉलोअप किया जाएगा तथा संबंधित कार्यकर्ताओं को परिणाम से अवगत भी कराया जाएगा।
आज उपस्थित रहेंगे राकेश सिंह और दिलीप अहिरवार
2 दिसंबर मंगलवार को प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और मंत्री दिलीप अहिरवार, 3 दिसंबर बुधवार को प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग एवं लखन पटेल, 4 दिसंबर गुरूवार को प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं श्रीमती प्रतिमा बागरी तथा 5 दिसंबर शुक्रवार को प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह एवं नरेन्द्र शिवाजी पटेल कार्यकर्ताओं से संवाद एवं समन्वय करेंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26