Breaking News:
राजधानी
मौलाना मदनी का बयान भडक़ाऊ और राष्ट्र विरोधी
राजधानी
दो दर्जन से अधिक जिलों में एफआईआर की मांग
भोपाल। जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के भोपाल में दिए गए बयान को लेकर प्रदेशभर में विरोध तेज हो गया है। मध्य प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने स्थानीय पुलिस थानों में मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायतें सौंपी हैं।
मदनी ने कहा था, ‘....तब-तब जिहाद होगा’
मौलाना ने भोपाल में विगत शनिवार को जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी की बैठक में कहा था कि ‘मौजूदा दौर में इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिशें बढ़ गई हैं। जिहाद जैसे मुकद्दस शब्द को आतंक और हिंसा से जोडऩा जानबूझकर किया जा रहा है। ‘जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा’
राष्ट्रवादी संगठनों का कहना है कि मदनी का बयान देश की एकता और हिंदू समाज के खिलाफ उकसाने वाला है। संगठनों द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मदनी का भाषण भडक़ाऊ, विभाजनकारी और राष्ट्र-विरोधी था। शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि मदनी ने अपने भाषण में बहुसंख्यक समाज पर अल्पसंख्यकों के उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए सांप्रदायिक धु्रवीकरण की कोशिश की है। मदनी पर धारा धार्मिक आधार पर समाज में नफरत फैलाने, लोक अपहानि और सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने और देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के खिलाफ उकसाने की धारओं में प्रकरण दर्ज किया जाए। इससे पहले रविवार को भी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने राजधानी में मौलाना मदनी के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
वंदे मातरम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
विहिप-बजरंग दल द्वारा पुलिस को दी शिकायत में आरोप है कि मदनी ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और राष्ट्रीय प्रतीकों को बदनाम करने का प्रयास किया। यह गौरव को आहत करने वाला बयान बताया है। मदनी ने अपने भाषण में भारत की सर्वोच्च न्यायिक संस्था पर पक्षपात का आरोप लगाया और राम मंदिर, ट्रिपल तलाक व अन्य मामलों के फैसलों पर आपत्ति जताई। यह न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता कमजोर करने की कोशिश है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26