Breaking News:
राजधानी
25 परिवहन उप निरीक्षकों को सशर्त नियुक्ति, दो साल में देना होगा कम्प्युटर डिप्लोमा और ड्रायविंग लायसेंस
राजधानी
मंत्रि-परिषद की बैठक: नगरीय क्षेत्र अधोसंरचनात्मक योजना में अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए स्वीकृत
भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2022 में परिवहन उप निरीक्षक के पद के लिए चयनित 29 उम्मीदवारों में से 25 उम्मीदवारों को सरकार ने सशर्त नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया। अनिवार्य कम्प्युटर डिप्लोमा नहीं होने से कुल 29 में से 25 उप निरीक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। अनुमति का प्रकरण शासन स्तर पर लंबित था।
मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में विभाग के इस प्रस्ताव को अनुमति के साथ शर्त जोड़ी गई है कि नियुक्ति के बाद इन उप निरीक्षकों को एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और ड्राइविंग लाइसेंस की अहर्ता के दस्तावेज 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे। यदि किसी उम्मीदवार ने परिवीक्षा अवधि में आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए, तो परिवीक्षा अवधि बढ़ाए बिना, उनकी सेवा तुरंत समाप्त कर दी जाएगी।
नगरीय निकाय के विकास कार्यों के लिए 500 करोड़ अतिरिक्त स्वीकृत
बैठक में नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए योजना को 2026-27 तक निरंतर जारी रखने और अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जाने को मंजूरी दी।
वर्तमान में प्रदेश में इस योजना के तहत कुल 1070 करोड़ रुपये से स्वीकृत 1062 परियोजनाएं संचालित हैं। अब तक 325 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 407 परियोजनाओं पर काम हो रहा हैं। शेष 330 परियोजनाएं डीपीआर स्वीकृति एवं निविदा प्रक्रिया में हैं।
परियोजना में होना जनसुविधा के काम
इस परियोजना में नगरीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, सफाई, स्ट्रीट लाइट, मार्ग निर्माण, नाली निर्माण, श्मशान घाट, सामुदायिक भवन, रैन बसेरा और खेल मैदान विकास जैसे जन सुविधा से जुड़े अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्य होने हैं। इसके अलावा योजना में अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पूर्व में स्वीकृत 12 करोड़ 32 लाख रुपए के अलावा 9 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च करने की अनुमति दी गई।
उपलब्धियों पर मुख्यमंत्री ने बधाई
मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायपुर में हुई डीजीपी कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के मल्हारगढ़ थाने को देश के श्रेष्ठतम पुलिस थानों की रैंकिंग में नवी रैंक मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने 44 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राज्यों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश के मंडप को रजत पदक प्राप्त होने की भी बधाई दी।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26