देश

Image Alt Text

भारत पहुंचे पुतिन का आत्मीय अभिनंदन, गले मिले मोदी, प्रधानमंत्री की कार में पहुंचे प्रधानमंत्री निवास

देश

भोपाल। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गुरुवार शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचे। विमानतल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं पहुंचकर उनकी अगवानी की। दोनों नेता गले मिले। इसके बाद मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर विमानतल से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत प्रवास है। प्रधानमंत्री मोदी आज रात उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। मोदी और पुतिन पालम एयरपोर्ट से रवाना होने के कुछ ही मिनट बाद दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचे। 

मोदी ने लिखा, दोस्त का स्वागत करते बहुत खुश हँू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने कहा कि वे दोस्त पुतिन का स्वागत करते बहुत खुश हैं। भारत और रूस की दोस्ती मुश्किल समय में कसौटी पर खरी उतरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार है। भारत-रूस की दोस्ती मुश्किल समय की कसौटी पर खरी उतरी है और इससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।’