Breaking News:
राजनीति
कांग्रेस विधायक बने बंदर, हाथ में थामा उस्तरा, विधानसभा परिसर में विपक्ष का अनूठा प्रदर्शन
राजनीति
भोपाल। विधानसभा सत्र के चौथे दिन भी कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में अनूठे तरीके का प्रदर्शन जारी रहा। गुरूवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में बंदर बरकर और हाथ में उस्तरा थामकर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि बंदर रूपी भाजपा सरकार के हाथ मे उस्तरा आ गया है, जिससे वो युवाओं के रोजगार, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून व्यवस्था और किसानों के अधिकारों पर उस्तरा चला रही है।
जुन्नार विधायक उईके बने बंदर
सत्र के चौथे दिन कांग्रेस ने फसलों के मुआवजे समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जुन्नारदेव से कांग्रेस विधायक सुनील उईके बंदर का मुखौटा लगाकर, हाथ में पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। उनके हाथ में उस्तरा भी दिखा, जिसे उन्होंने सरकार और सिस्टम का प्रतीक बताया। कांग्रेस ने सदन में भी खराब फसलों के मुआवजे का मुद्दा उठाया। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन भी किया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26