Breaking News:
राजधानी
मप्र विधानसभा में 13476.94 करोड़ का अनुपूरक बजट पास
राजधानी
- पांचों दिन चली विधानसभा, सहयोग के लिए मुख्यमंत्री ने जताया पक्ष-विपक्ष का आभार
मुख्यमंत्री बोले-सरकार ने दोहराई विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की प्रतिबद्धता
भोपाल। मप्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र का समापन गुरूवार को हो गया। पांच दिवसीय सत्र के चौथे और अंतिम दिन सरकार की ओर से पेश किया गया 13476.94 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट पास हो गया।
विधानसभा के सत्र समापन अवसर पर सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहयोग के लिए पक्ष और विपक्ष के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को मध्य प्रदेश पूरा करेगा। विकसित भारत बनाना केवल एक मिशन नहीं, बल्कि यह हमारा धर्म है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा को लोकतंत्र का मंदिर बताते हुए अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की कुशल संचालन क्षमता की सराहना की। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को लोकतंत्र की धुरी बताया तथा नेता प्रतिपक्ष और विपक्षी सदस्यों को सकारात्मक चर्चा के लिए धन्यवाद दिया।
द्वितीय अनुपूरक बजट से लागू होंगी कई योजनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि द्वितीय अनुपूरक बजट में 13,476.94 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू होंगी। उन्होंने प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु 4000 करोड़ रुपये, उपार्जन संस्थाओं को ऋण के लिए 2000 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 1794 करोड़ रुपये, स्थानीय निकायों हेतु 15वें वित्त आयोग के तहत 1633 करोड़ रुपये, उद्योग, कृषि और विकास कार्यों हेतु व्यापक राशि स्वीकृत की गई है।
पूंजीगत मद में 5028.37 करोड़ रुपये का प्रावधान है। मुख्य बजट भी 4,21,032 करोड़ रुपये का है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश तेज़ी से विकास पथ पर अग्रसर होगा और गरीब, महिलाएँ, किसान तथा युवा- सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।
निकायों की कार्यकुसलता-स्वायत्तता बढ़ेगी
सत्र में मध्य प्रदेश नगर पालिका संशोधन विधेयक 2025 प्रस्तुत किया गया, जिसके अनुसार नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष का चुनाव अब प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे निकायों की कार्यकुशलता और स्वायत्तता में वृद्धि होगी।
सदन के प्रति व्यक्त किया आभार
डॉ. यादव ने सत्र को गरिमामय रूप से संचालित करने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा का स्वर्णिम इतिहास है, और यह सत्र उसमें एक नया अध्याय जोड़ता है। उन्होंने चरैवेति-चरैवेति मंत्र का उल्लेख करते हुए जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26