Breaking News:
मध्यप्रदेश
देश में पहली बार हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की ऑनलाइन नियुक्तियां, विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति-पत्र
मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने पहली देश में पहली बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति पूर्णत: ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया से की है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने विधानसभा सभाकक्ष में आयोजित विशेष कार्यक्रम में नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन की सबसे निचली ग्राम पायदान पर सेवाएँ देने वाली बहनों को प्रदेश के सबसे बड़े मंच विधानसभा पर नियुक्ति पत्र देकर एक नया इतिहास रचा गया है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है। सभी बहनें कुपोषण से लडऩे का संकल्प लें। जैसे यशोदा मैया ने भगवान कृष्ण को शिक्षा और संस्कार दिए, वैसे ही आंगनवाड़ी में भी बच्चों को संस्कार और शिक्षा देने का कार्य हो।
विधानसभा अध्यक्ष ने की सरकार की सराहना
कार्यक्रम के बाद नवचयनित कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की कार्यवाही भी देखी। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए सरकार की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में मंत्री निर्मला भूरिया, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और प्रमुख सचिव जीवी रश्मि उपस्थित रहे। अर्चना चिटनिस ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलाई, जबकि मंत्री निर्मला भूरिया ने संबोधन दिया।
19250 पदों के लिए आए 4 लाख आवेदन
प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लगभग 19,250रिक्त पदों के विरुद्ध करीब 4 लाख आवेदन आए। इनमें से लगभग 12,075 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। यह देश की पहली पूर्णत: ऑनलाइन एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया है। ऑनलाइन प्रणाली में दस्तावेज गुम होने या गायब होने की संभावना समाप्त। चयन शत-प्रतिशत मेरिट आधार पर हुआ। उम्मीदवारों के लिए दावा-आपत्ति एवं अपील की व्यवस्था भी उपलब्ध है। नवनियुक्त कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को मानदेय के रूप में लगभग 14 करोड़ रुपये प्रतिमाह वितरित किए जाएंगे। नवनियुक्त कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26