Breaking News:
राजनीति
भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष परमार ने संभाला पदभार
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य की उपस्थिति में पदभार ग्राहण किया।
इस अवसर पर श्री खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा देश का एक मात्र राजनीतिक दल है जो सभी समाज वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार अजा वर्ग के सर्वांगीण विकास को अभियान बनाकर कार्य कर रही है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य ने कहा कि भाजपा देश का पहला एक मात्र राजनीतिक दल है, जिसने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। भाजपा सामाजिक समरसता के साथ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान का अक्षरश: पालन करने वाली पार्टी है। जातियों और समाजों के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों ने अजा वर्ग को सिर्फ वोट बैंक समझा है। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार, गौतम टेटवाल, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा ने भी संबोधित किया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26