Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

मंत्री शाह और पटेल ने सुनी भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं

राजनीति

भोपाल। प्रदेश भाजपा कार्यालय में विगत एक दिसम्बर से शुरू हुई मंत्रियों द्वारा कार्यकर्ताओं की सुनवाई व्यवस्था के क्रम में शुक्रवार को मप्र सरकार के मंत्री विजय शाह और राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन जनसमस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। 

कार्यकर्ताओं से संवाद एवं समन्वय के बाद मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं से संवाद की इस सार्थक पहल के अच्छे परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने संगठन द्वारा शुरू की गई मंत्रियों की प्रदेश कार्यालय में नियमित उपलब्धता व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल का आभार व्यक्त किया। 

व्यवस्था से मजबूत होगा संगठन 

मंत्री शाह ने कहा कि हम सभी मूल रूप से भाजपा कार्यकर्ता हैं। मंत्री का दायित्व बाद में आता है। संगठन मजबूत होगा तभी सरकार बनेगी और मंत्री बनने का अवसर प्राप्त होगा। इसलिए हमारा पहला कर्तव्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं पर संबंधित अधिकारियों से वहीं पर बात करेंगे और आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाएंगे। यह व्यवस्था उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी होगी जो भीड़भाड़ के कारण पहले अपनी बात सीधे नहीं रख पाते थे। आने वाले दिनों में इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रभारी मंत्री और प्रदेश कार्यालय तक कार्यकर्ताओं की आवाज को प्राथमिकता देने की परंपरा स्थापित की है।