Breaking News:
अपराध
शराब ठेकेदार आत्महत्या मामले में प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित निलंबित
अपराध
देवास। शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर वाणिज्यक कर विभाग ने प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई मकवाना के आत्महत्या से पहले बनाए गए एक वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग के सामने आने के बाद की गई, जिसमें उन्होंने दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए थे।
आत्महत्या के 27 दिन बाद वायरल हुए वीडियो ऑडियो
8 नवंबर, 2025 को देवास के शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के लगभग 27 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ ऑडियो क्लिप वायरल हुए, जिनमें मृतक ने सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।
वीडियो ऑडियो में लगाए गंभीर आरोप
वीडियो में दिनेश मकवाना ने आरोप लगाया कि देवास जिले में उनके पास मौजूद पाँच शराब दुकानों के लिए अधिकारी उनसे प्रति दुकान डेढ़ लाख रुपये महीना, यानी कुल 7.50 लाख रुपये मासिक रिश्वत मांग रही थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और अवैध वसूली से तंग आकर वह यह कदम उठा रहे हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया।
दीक्षित बोली मृतक कर रहा था ब्लैकमेल
प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उनकी कभी भी ठेकेदार से फोन, मैसेज या आमने-सामने कोई बात नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि ठेकेदार उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने देवास एसपी कार्यालय में भी दर्ज कराई थी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ निलंबन
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देश पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस वायरल वीडियो और ऑडियो क्लिप्स की सत्यता की पुष्टि कर रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26