मध्यप्रदेश

Image Alt Text

बाबर आक्रमणकारी था और उसके नाम पर मस्जिद बनाना हिंदुओं का अपमान: नियाज़ खान

मध्यप्रदेश

भोपाल। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव को लेकर चल रहे विवाद में मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नियाज खान ने अपनी राय स्पष्ट कर दी है।  नियाज खान ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि बाबर एक आक्रमणकारी था और उसके नाम पर मस्जिद बनाना हिंदुओं का अपमान है। उन्होंने लिखा कि इस कदम से देश की सामाजिक फिजा प्रभावित होती है और उनके मजहब के लोगों को ऐसे कदम से बचना चाहिए जिससे हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। सेवानिवृत आईएएस नियाज खान ने आगे कहा कि मस्जिद का नाम बदला जाना चाहिए ताकि किसी भी आक्रमणकारी का महिमामंडन ना हो। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और अब यह राजनीतिक और सामाजिक बहस का नया मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है। उनके पोस्ट पर बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिनमें समर्थन और आलोचना दोनों शामिल हैं।

ब्राह्मण द ग्रेट के लेखक हैं नियाज खान 

सेवानिवृत आईएएस नियाज़ खान 2015 बैच के प्रमोटी आईएएस अधिकारी हैं। राज्य लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों में सेवाएं दी। वे ब्राह्मण द ग्रेट, वॉर ऑफ कलियुग जैसी कई पुस्तकों के लेखक है। कश्मीर फाइल्स और हिजाब विवाद पर भी उन्होंने बेवाक टिप्पणियां की थीं।