Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
अपराध

Image Alt Text

2.36 करोड़ के इनामी 10 खूंखार नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के सामने डाले हथियार

अपराध

भोपाल। केन्द्र सरकार के निर्देश पर सभी राज्यों में नक्सलबाद के खात्मे के लिए जारी अभियान का असर मप्र में नजर आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में रविवार को 10 दुर्दात नक्सलियों ने अपने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों ने पुलिस को एके- 47, इंसास राइफल, एसएलआर, वाकी टॉकी सेट आदि हथियार व सामान भी समर्पित किया है। इन सभी नक्सलियों पर  विभिन्न राज्यों में कुल दो करोड़ छत्तीस लाख रुपये का इनाम घोषित था।  आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली भोरमदेव एरिया कमेटी से सम्बद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसे नक्सलवाद के अंत की दिशा में एक निर्णायक कदम बताते हुए सुरक्षा बलों की दृढ़ता, निरंतरता और जनता के सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शासन स्तर से निरंतर प्राप्त त्वरित सहयोग, सटीक इंटेलिजेंस, रणनीतिक सर्चिंग एवं लगातार जारी नक्सल विरोधी अभियानों और स्थानीय समुदाय के बढ़ते विश्वास के परिणामस्वरूप नक्सली गतिविधियाँ लगातार सिमट रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रदेश को नक्सलवाद-मुक्त बनाने का लक्ष्य तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक ने इस उपलब्धि को हॉक फोर्स, जिला पुलिस,सीआरपीएफ, कोबरा और स्थानीय प्रशासन के सुव्यवस्थित संयुक्त अभियानों का परिणाम बताया, जिसने मंडला-बालाघाट के सीमावर्ती क्षेत्र और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के इलाकों को लगभग सशस्त्र नक्सली गतिविधियों से मुक्त कर दिया है।

11 महीने में 10 कट्टर नक्सली डेर 

वर्ष 2025 में अब तक बालाघाट जोन में सुरक्षा बलों ने सर्वाधिक दस हार्डकोर नक्सलियों को मुठभेड़ों में ढेर किया है, जिन पर रुपए 1 करोड़ 86 लाख का इनाम घोषित था। मप्र पुलिस के दबाव में 17 नक्सली सीमावर्ती राज्यों महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

 इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 

1. सुरेन्द्र उर्फ  कबीर उर्फ  सोमा सोडी

पिता- उंगा सोढी , जाति गोंड,  उम्र- 50 वर्ष

निवासी पुलमपाढ, थाना गुल्लापल्ली, जिला सुकमा (छग)

पद- एमएमसी सचिव

इनाम राशि- 62 लाख रुपये

2. राकेश ओडी उर्फ मनीष

पिता-समरत ओडी,जाति गोंड, उम्र- 42 वर्ष निवासी ग्राम झंडेपार (बोटेकसा), थाना कोरची, जिला गढ़चिरोली (महाराष्ट्र)

पद-   स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (एसजेडसीएम)

इनाम राशि- 62 लाख रुपये

3. समर उर्फ समारू उर्फ  राजू अतरम

पिता सन्नु, माता सुमरी,  जाति गोंड, उम्र-32 वर्ष निवासी  इंड्री, तहसील भैरमगढ़, जिला बीजापुर (छग)

पद- एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम)

इनाम राशि- 14 लाख रुपये

4. सलीता उर्फ  सावित्री अलावा

पिता- लकमु 7 माता- चिको 7 जाति- गोंड 7 उम्र- 26 वर्ष

निवासी- सीनागेलोर, थाना बासागुडा, तहसील हवापल्ली, जिला बीजापुर (छग)

पद- एरिया कमेटी मेंबर (्रष्टरू)

इनाम राशि- 14 लाख रुपये

5. विक्रम उर्फ  हिडमा वट्टी

पिता- तकमा 7 माता- पीसे 7 जाति- गोंड 7 उम्र- 30 वर्ष

निवासी- मडपे दुल्लोड, थाना चिंतागुफा, जिला सुकमा (छग)

पद- पीएम/एसीएम

इनाम राशि- 14 लाख रुपए

6. लालसिंह मरावी उर्फ  सींगा उर्फ  प्रवीण

पिता- भीमा 7 माता- उंगी 7 जाति- गोंड 7 उम्र- 30 वर्ष

निवासी- छोटे गुडरा, थाना कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा (छग)

पद- सदस्य

इनाम राशि-14 लाख रुपये

7. शिल्पा नुप्पो

पिता- जोगा 7 माता- भीमे 7 जाति- गोंड, उम्र- 26 वर्ष

निवासी- बुडिया बड्डुम, थाना बासागुडा, तहसील हवापल्ली, जिला बीजापुर (छग)

पद- एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम)

इनाम राशि- 14 लाख रुपये

8. जरीना उर्फ  जोगी मुसाक

पिता- अंदल 7 माता- कोशी 7 जाति- गोंड (मुडिया)

निवासी- मुरंगा, थाना गंगलुर, जिला बीजापुर (छग)

पद- एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम)

इनाम राशि- 14 लाख रुपये

9. जयशीला उर्फ  ललिता ओयम

पिता- समलु 7 माता- देवे 7 जाति- गोंड 7 उम्र- 26 वर्ष

निवासी- तरैम, थाना बासागुडा, तहसील हवापल्ली, जिला बीजापुर (छग)

पद- एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम)

इनाम राशि-14 लाख रुपये

10. नवीन नुप्पो उर्फ  हिडमा

पिता- नंगा 7 माता- बीमे 7 जाति- गोंड 7 उम्र- 30 वर्ष

निवासी- बोडकेल, तहसील कोंटा (जगरगुंडा), जिला सुकमा (छग)

पद- एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम) एवं राकेश का गार्ड

इनाम राशि- 14 लाख रुपये