Breaking News:
राजधानी
मेट्रो मार्ग पर दिन-रात चल रहा काम, जिससे 13 को सके लोकार्पण
राजधानी
भोपाल। सुभाष नगर से एम्स अस्पताल तक भोपाल मेट्रो के 6.22 किमी लम्बे रूट को आयुक्त मेट्रो रेल सुरक्षा टीम से हरी झंडी मिल जाने के बाद इसके लोकार्पण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने स्टेशनों पर अधूरे पड़े कामों को अगले एक-दो दिन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए यहां दिन-रात काम जारी है। जिससे 13 दिसम्बर को राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लोकार्पण की स्थिति बन सके।
हर स्टेशन से 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो
प्रथम चरण में सुभाष फाटक से मेट्रो तक कुल 6.22 किमी के प्राथमिकता वाले मार्ग पर मेट्रो दोनों ओर से एक साथ चलाई जाएगी। अभी तय की गई समय-सारणी के अनुसार 30 मिनट में एक फेरा लगाने की तैयारी है, अर्थात दोनों ओर से कुल 8 में से किसी भी स्टेशन पर हर 30 मिनट में मेट्रो उपलब्ध हो सकेगी। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक की दूरी तय करने में मेट्रो को 2 से 5 मिनट का समय लगेगा। हालांकि एम्स से करोंद तक का कुल 16 किमी का मार्ग पूरा होने के बाद मेट्रो संचालन का समय घटाकर 10 मिनट किया जाएगा। अभी स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर लग चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इनका अंतिम परीक्षण किया जा रहा है।
सुबह 8 से रात 8 बजे तक हो सकता है संचालन
मप्र के इंदौर शहर में शुरू हो चुकी मेट्रो का समय सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक का रखा गया है। इसी तरह राजधानी भोपाल में भी इसी समय में मेट्रो संचालित होने की संभावना है। सुबह 10 से 11 बजे के बीच और शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक शासकीय और निजी कार्यालयों के छुट्टी के समय मेट्रो को अधिक यात्री मिलने की संभावना है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26