राजनीति

Image Alt Text

राजनीति

मप्र के ढूंढकर निकाले जाएंगे पाकिस्तानी 

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में रह रहे लगभग 220 पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढ-ढूंढ कर निकाला जा रहा है। कुछ अवैध तौर पर रह रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कश्मीर में आतंकवाद के प्रश्रयदाताओं को करारा जवाब दिया जाएगा। भारत आतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोकेगा। श्री शर्मा ने कहा कि देश में नक्सलवाद समाप्त हो गया है, अब कश्मीर में प्रायोजित आतंकवाद भी पूरी तरह से समाप्त होगा। केंद्र सरकार करारा जवाब देने के लिए हर तरह से तैयार है।


बहन-बेटियों को गुमराह करने वाले बख्शे नहीं जाऐंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भोपाल में लव जिहाद करने वाली गैंग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की गहराई में जाएंगे, जो ऐसे तथाकथित समाज विरोधी लोग हैं। जिन्होंने हमारी बहन-बेटियों को गुमराह करके लव जिहाद किया है, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकरण से जुड़े एक-एक अपराधी जहां भी होंगे वह बचेंगे नहीं और उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि उन्हें भी पता चलेगा कि ऐसा करने का अंजाम क्या होता है।