Breaking News:
अपराध
मप्र की मंत्री का भाई गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, देखें मंत्री का वीडियो
अपराध
वीडियो - https://youtube.com/shorts/sLDou9cnITs?si=9vnzQ2L8JBoJbEXe
2. https://youtube.com/shorts/L1PNDdjk174?si=85cwAb2d7P4EVfKm
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को उनके एक अन्य साथी के साथ सतना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में 46 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इससे पहले मंत्री के बहनोई भी इसी आरोप में पकड़े गए थे।
गांजा तस्करी करते रंगे हाथों पकड़े
पुलिस के अनुसार, अनिल पिता जय प्रताप बागरी, निवासी भरहुत नगर हरदुआ अपने साथी पंकज सिंह, पिता सतेंद्र सिंह, निवासी मतहा के साथ कार नंबर एमएच 49 बीबी 9699 में गांजे की खेप को ठिकाने लगाने जा रहे थे, तभी उन्हें रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
बहनोई को भी बनाया आरोपी, बताया फरार
गांजा तस्करी के इस मामले में तीसरे आरोपी शैलेंद्र सिंह पिता सुरेंद्र सिंह, निवासी विराट नगर को पुलिस ने फरार बताया है। पुलिस के अनुसार शैलेंद्र सिंह रिश्ते में अनिल बागरी का बहनोई है। उल्लेखनीय है कि शैलेंद्र सिंह का नाम पहले भी गांजा तस्करी के मामले में आ चुका है। उसे बीते 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था और वह वर्तमान में बांदा जेल में बंद है। इस नए मामले में शैलेंद्र को फरार दिखाया गया है। परिवार के दो सदस्यों का गांजा तस्करी के आरोप में नाम आने से राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की मुस्किलें बढ़ सकती हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26