Breaking News:
राजधानी
लव जिहाद का शिकार हुए शुभम की घर वापसी
राजधानी
- विधि-विधान से मुंडन, उपनयन, हवन, गोपूजन, गंगाजल स्नान और गुरुदीक्षा से हुआ शुद्धिकरण
- मंत्री सारंग और महंत रामप्रवेशदास देवाचार्य की उपस्थिति में हुआ शुद्धिकरण
भोपाल। लव जिहाद का शिकार होकर इस्लाम में कन्वर्जन कर चुके भोपाल के जहांगीराबाद निवासी शुभम गोस्वामी ने चार महीने बाद सोमवार को सनातन धर्म में घर वापसी की।
गुफा मंदिर परिसर में इस मंदिर के महंत संत रामप्रवेशदास देवाचार्य महाराज और मप्र के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थिति में पीडि़त युवक का पूर्ण विधि-विधान से मुंडन, उपनयन संस्कार, हवन, गोपूजन, गंगाजल स्नान और गुरुदीक्षा के साथ विधिवत शुद्धिकरण कराया गया।
धोखे और दबाव में बना था अमन खान
शुभम की मुलाकात 2022 के अंत में सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम युवती से हुई थी। शुरुआत में रिश्ता सामान्य रहा, लेकिन जल्द ही युवती के परिवार ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसे जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां मिलीं। दबाव में आकर उसने इस्लाम में कन्वर्जन कर लिया था। धोखे और दबाव में उसने अपना नाम बदलकर अमन खान रख लिया था। चार महीने तक उसे मांस खिलाया गया, नमाज पढऩे के लिए मजबूर किया गया और वहर मस्जिदों में भी रहा। इस दौरान उसके खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज कराए गए, जिसके चलते वह जेल भी गया। झूठा प्रकरण दर्ज होने के बाद उसने फिर से सनातन में घर वापसी की।
असहनीय हुआ तो मंत्री को बताई पीड़ा
लव जिहाद के जाल में फंसाने वाली युवती और उसके परिजनों के दबाव, झूठे प्रकरण दर्ज कराए जाने से वह परेशान हो गया और परेशानी असहनीय हो गई तो अपनी पीड़ा लेकर विगत 29 नवम्बर को वह मंत्री विश्वास सारंग के जनदरबार में पहुंचा। मंत्री सारंग के सामने उसने स्वेच्छा से सनातन में घर वापसी की इच्छा जताई थी।
शुभम बोला-सनातन में लौटना सबसे बड़ा सुख
शुद्धिकरण के बाद शुभम ने कहा, मुझे धोखा दिया गया। आज मैं अपने घर लौट आया हूं। सनातन धर्म में वापसी से ब?ा सुख कुछ नहीं। रामप्रवेश दास देवाचार्य महाराज ने बताया कि सनातन धर्म में भटके व्यक्ति की घरवापसी के लिए यह सामान्य प्रक्रिया है।
बर्दास्त नहीं होगा लव जिहाद: सारंग
मंत्री सारंग ने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ प्रदेश सरकार कड़ी मुहिम चला रही है। इसे लेकर कानून भी बनाया गया है। लव जिहाद को किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रकरणों में प्रदेश सरकार पीडि़तों की सहायता भी कर रही है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26