मध्यप्रदेश

Image Alt Text

मुख्यमंत्री ने 1.26 करोड़ लाडली बहनों के खातों में डाले 1857 करोड़

मध्यप्रदेश

भोपाल। छतरपुर के राजनगर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में 1857 करोड़ रुपये राशि अंतरित की। इनमें छतरपुर की 3 लाख 24 हजार से अधिक लाड़ली बहनें शामिल रहीं। हितग्राही लाडली बहनों को योजना की 31वीं किस्त के रूप में 1500 रुपए दिए गए हैं। 

सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में अब तक 46 हजार 500 करोड़ की राशि बहनों के खातों में अंतरित की जा चुकी है। बहनें अपने परिवार के संचालन में भी सहयोग कर रही हैं। बहनों के आशीर्वाद से राज्य सरकार निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से बहनों को पक्के मकान और उज्जवला गैस कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद वीडी शर्मा, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, विधायक कामाख्या प्रताप सिंह और राजेश शुक्ला एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।