Breaking News:
राजनीति
कटनी और भिण्ड में मेडिकल कॉलेज के लिए लोसपा ने राजधानी में दिया धरना
राजनीति
भोपाल। कटनी और भिण्ड जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापना, सरकारी संपत्तियों को बेचने और निजी क्षेत्र के कब्जे पर रोक लगाने, सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को गिरफ्तार करने, अतिथि विद्वानों को नियमित करने, किसानों को खाद- बीज पर्याप्त मात्रा में समय पर उपलब्ध कराए जाने तथा वर्षा से फसल खऱाब होने पर किसान को बीस हजार रुपए प्रति एकड़ के मान से सहायता दिए जाने की मांग को लेकर लोकतांत्रित समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को राजधानी के जहांगीराबाद स्थित नीलम पार्क में धरना-प्रदर्शन किया।
लोसपा के संस्थापक एवं संरक्षक रघु ठाकुर ने धरने को संबोधित करते हुए कहा है कि दोनों जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं खुले तो लोसपा दोनों शहरों में बंद आयोजित कराने का अभियान चलायेगी। मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलों और शहरों से पार्टी कार्यकर्ता सरकार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के लिए भोपाल पहुंचे थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शम्भूदयाल बघेल सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रघु ठाकुर ने कहा पर्चियों से जिस तरह मुख्यमंत्री बन रहे हैं उससे लोकतंत्र में सामंतवाद की वापसी हो रही है। किसान मजदूरों की पार्टी की जगह अब जाति की पार्टियां बन रही हैं। धरने में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26