Breaking News:
अपराध
फर्जीवाड़े के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार
अपराध
भोपाल। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा को भोपाल की टीटी नगर थाना पुलिस ने फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया है। कुशवाह पर आरोप हैं कि उन्होंने कुशवाह समाज को आवंटित भवन पर फर्जी दस्तावेजों से कब्जा किया है।
भगत सिंह कुशवाह एवं दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी पुलिस ने बुधवार देर रात की है। गुरुवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने १५ साल पहले कुशवाहा समाज को आवंटित भवन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे।
भवन से चल रहा था कार्यालय और महिला छात्रावास
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर समाज के भवन पर कब्जा किया है। इस भवन में आरोपी अपना कार्यालय और महिला छात्रावास संचालित कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल भानपुर के बेटे सीताराम कुशवाहा और मोहन कुशवाहा को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर समाज की संपत्ति को निजी उपयोग में लेने का आरोप है। थाना प्रभारी गौरव सिंह के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी उनके घरों से हुई है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26