राजधानी

Image Alt Text

मुख्यमंत्री आज मीडिया से साझा करेंगे सरकार की दो साल की उपलब्धियां

राजधानी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 12 दिसम्बर को राज्य सरकार की दो साल की उपलब्धियां मीडिया से साझा करेंगे। विभागीय समीक्षा बैठकों के बाद मुख्यमंत्री सरकार की विभागवार उपलब्धियां और भावी कार्योजना बता सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि 13 दिसम्बर को डॉ. मोहन यादव की सरकार को दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस दौरान युवाओं को सरकारी एवं प्रायवेट कंपनियों नौकरी, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, शिक्षा, अपराध नियंत्रण, नक्सल विरोधी अभियान सहित जन कल्याण के कामों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे। इसी क्रम में सभी मंत्री 13 दिसम्बर को जिला सलाहाकार समितियों की बैठक के बाद उनके प्रभार वाले जिलों में संभागीय एवं जिला मुख्यालयों पर पत्रकारवार्ता लेंगे। इसी प्रकार दूसरे चरण में छूटे हुए जिलों में प्रभारी मंत्री 14 दिसम्बर को पत्रकारवार्ता लेकर सरकार की दो साल की उपलब्धियां बताएंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सभी जिलों में जिला विकास सलाहाकार समितियां भी गठित की गई हैं।