मध्यप्रदेश

Image Alt Text

संतोष वर्मा का Ias अवॉर्ड ही नहीं अब नौकरी भी जाएगी, बार बार अनुशासन हीनता कर रहे वर्मा के विरुद्ध मुख्यमंत्री की सख्त कार्रवाई

मध्यप्रदेश

भोपाल।ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक बयान देकर चार्वाओं में आए। प्रमोटी आई ए एस संतोष वर्मा की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। 

बार बार आपत्तिजनक बयान और अनुशासनहीनता कर रहे संतोष वर्मा प्रकरण में गुरुवार को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने संज्ञान लेकर जीएडी को वर्मा के विरुद्ध सख़्त कारवाई के निर्देश दिए है। 

 मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग ने तुरत कार्रवाई की है।

वर्मा द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिये पदोन्नति के लिए फ़र्ज़ी और जाली आदेश तैयार किए गए एवं  विभिन्न न्यायालय में लंबित आपराधिक प्रकरणों में अब ठोस कार्रवाई होगी।

फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों और धोखाधड़ी के आधार पर ली गई आईएएस की पदोन्नति ग़लत है. अतः आईएएस से बर्खास्त करने का प्रस्ताव केन्द्र शासन को प्रेषित किया जा रहा है।  वर्मा के विरूद्ध जाली और फ़र्ज़ी दस्तावेज़ के आधार पर संनिष्ठा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के आरोप के लिये विभागीय जांच अंतिम स्तर पर है. वर्तमान प्रकरण में संतोष वर्मा द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र का प्रस्तुत जबाव संतोषजनक नहीं है। उनके द्वारा सतत मर्यादा विहीन वक्तव्य जारी किये जा रहे हैं. अतः उन्हें चार्जशीट जारी करने का निर्णय लिया गया। राज्य शासन द्वारा  वर्मा को उप सचिव कृषि विभाग से हटाकर जीएडी पूल में बिना विभाग और बिना कार्य  के अटैच कर दिया है।