Breaking News:
अपराध
भाई का शव सडक़ पर पड़ा छोडक़र भूतों की तरह भागे वसूलीखोर
अपराध
परिवहन विभाग का चिरुला चेकपॉइंट बना डेथपॉइंट, मृतक ट्रक मालिक का भाई करेगा कलेक्टर और सीएम से से शिकायत
भोपाल। दतिया जिले की सीमा में स्थित परिवहन विभाग का अस्थायी चिरुला चेकपॉइंट स्थायी डैथपॉइंट बन चुका है। परिवहन चेकपॉइंट प्रभारी के संरक्षण में यहां ट्रक चालकों से हर दिन 20 घंटे अवैध वसूली में जुटे दो दर्जन से अधिक प्रायवेट कटर संवेदनाओं की सीमाएं तक भूल चुके हैं।
तीन दिन पहले चिरुला चेकपॉइंट के सामने अवैध वसूली के फेर में ट्रॉले से मरे भरतपुर, राजस्थान निवासी ट्रक मालिक विश्वेन्द्र यादव के भाई रामनिवास यादव ने बताया कि जिस दिन चिरुला चेकपॉइंट पर उसका भाई टॉले से कुचलकर मरा, वह घटना स्थल पर ही था। अगर चेकपॉइंट पर यूनिफॉर्म पहने खड़े वसूलीखोर ट्रक को रोकते नहीं तो भाई आज जिंदा होता। रामनिवास का कहना है कि ट्रॉले द्वारा भाई को कुचलते ही ट्रकों को रोक रहे सारे वसूलीखोरों ने भूतों की तरह दौड़ लगा दी। सभी घटना स्थल से गायब हो गए। न तो किसी ने मृत अवस्था में पड़े उसके भाई को उठवाया और न ही कुचलकर भाग रहे ट्रक का पीछा कर उसे पकड़वाने में मदद की।
नहीं दिए जा रहे घटना के सीसीटीवी फुटेज
प्रभारी ने चिरुला चेकपॉइंट पर चारों ओर हाईरेंज सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं, ताकि प्रायवेट वसूलीखोर और सरकारी अमला वसूली की रकम चोरी न कर सके। घटना के समय भी यह सीसीटीवी कैमरे चालू थे। मृतक के भाई ने चेकपॉइंट पर पदस्थ सरकार अमले से फुटेज मांगे, लेकिन अगले दिन प्रभारी के आने पर सीसीटीवी फुटेज दिलाने का आश्वासन दिया। अगले दिन पहुंचे प्रभारी ने बहाना बनाकर उसे टोल नाके के सीसीटीवी फुटेज दिलाने का आश्वासन दिया। अब प्रभारी और कर्मचारी सभी फुटेज देने से मना कर रहे हैं।
कलेक्टर ने नहीं सुनी तो सीएम से मिलेगा मृतक का भाई
भाई की मौत से दुखी रामनिवास यादव सोमवार को दतिया पहुंचकर कलेक्टर और एसपी से वसूलीखोरों की करतूत की शिकायत करेगा। कलेक्टर स्तर से कार्रवाई नहीं होने पर वह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर उन्हें अपनी फरियाद सुनाएगा। वह चेकपॉइंट के वसूलीखोरों और चिरुला थाना प्रभारी की उदासीनता और संवेदनहीनता की भी शिकायत करेगा। रामनिवास ने फोन पर आरोप लगाते हुए कहा कि परिवहन विभाग की टीम और पुलिस रिश्वत खाकर मेरे भाई के हत्यारे की पहचान कराने तक में आनाकानी कर रहे हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26