Breaking News:
राजधानी
विरासत और विकास का श्रेष्ठ उदाहरण बनेगा भोपाल क्षेत्र: डॉ. यादव
राजधानी
मुख्यमंत्री ने किया इंदौर-भोपाल मार्ग पर ‘सम्राट विक्रमादित्य’ स्वागत द्वार का भूमिपूजन
भोपाल। आने वाले समय में भोपाल क्षेत्र विरासत और विकास के समन्वय का श्रेष्ठ उदाहरण बनेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर को सहेजे हुए आधुनिक शहरी विकास को गति देना है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को ग्राम फंदा में भोपाल-इंदौर मार्ग पर ‘सम्राट विक्रमादित्य’ के नाम पर बनाए जा रहे राजधानी के पहले स्वागत द्वार एवं प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत प्रस्तावित अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंची मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सबसे पहले महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह दिन अद्भुत संयोग का साक्षी है, जब राज्य सरकार के विकास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और भोपाल की धरती पर इतिहास रचा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर सम्राट विक्रमादित्य जैसे महान शासकों की स्मृति को सहेजने के लिए भव्य स्वागत द्वारों का निर्माण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर को स्वच्छ, सुलभ और प्रदूषण मुक्त परिवहन सुविधा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों और आधुनिक डिपो की स्थापना की जा रही है।
भोपाल में बनेंगे 9 भव्य स्वागत द्वार
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में परमार वंश के राजा भोज, सम्राट विक्रमादित्य, भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के नाम पर कुल 9 भव्य स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं, जो राजधानी की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करेंगे।
मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि राजा भोज द्वारा निर्मित बड़े तालाब का गहरीकरण किया जाएगा। इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आसपास के खेतों में जलभराव की समस्या का भी समाधान होगा।
शाला के लिए 5 करोड़, कॉलेज भवन की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हुजूर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तूमड़ा में शाला भवन के लिए 5 करोड़ रुपये तथा ग्राम फंदा में कॉलेज भवन निर्माण की घोषणा भी की।
ग्राम फंदा का नाम बदलकर होगा हरिहर नगर
स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि भोपाल के ग्राम फंदा का नाम बदलकर हरिहर नगर किया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव मिलने पर शासन स्तर से आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी।
विक्रमादित्य के मूल्यों पर चल रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से देश की पहचान है। उनके जीवन से रिश्तों, कर्तव्य और सामाजिक मूल्यों की प्रेरणा मिलती है। सम्राट विक्रमादित्य को न्यायप्रिय, दानशील और सुशासन का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके शासन के सिद्धांत आज भी आदर्श हैं और राज्य सरकार उन्हीं मूल्यों पर चलते हुए जनकल्याण के कार्य कर रही है।
मृत्युभोज फिजूलखार्ची की परंपरा, इसे त्यागें
मुख्यमंत्री ने समाज से विवाह में दिखावे और मृत्युभोज जैसी फिजूलखर्ची की परंपराओं को त्यागने का आह्वान करते हुए कहा कि इसमें बचा हुआ धन बच्चों की शिक्षा और भविष्य निर्माण में लगाया जाना चाहिए। महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी बहनों को ‘लाड़ली बहन’ मानकर कार्य कर रही है। हर माह उनके खातों में आर्थिक सहायता भेजी जा रही है।
विकास और सेवा के प्रतिमान गढ़ रहा मप्र:कश्यप
कार्यक्रम में उपस्थित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सेवा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। किसानों को समय पर मुआवजा, उचित मूल्य और महिलाओं को आर्थिक संबल देने जैसी योजनाएं सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र और महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिली है। महापौर श्रीमती मालती राय ने बताया कि भोपाल में इलेक्ट्रिक बसों, चार्जिंग स्टेशन, अमृत 2.0 योजना और सौंदर्यीकरण के कार्यों से राजधानी का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26