Breaking News:
अपराध
मप्र पुलिस ने तीन दिन में 1200 वारंटी, सबसे ज्यादा ग्वालियर, मुरैना मंदसौर, छतरपुर, सीहोर से गिरफ्तार
अपराध
भोपाल। पुलिस मुख्यालय द्वारा वारंटी और आदतन अपराधियों की गिरफ्तारी का लेकर दिए गए आदेश से अपराधियों में हडक़ंप मचा हुआ है। मुख्यालय से आदेश मिलते ही पुलिस ने वारंटी और फरार अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पिछले 3 दिन के भीतर आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में पुलिस ने 1100 से ज्यादा वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि 700 से अधिक निगरानी बदमाशों, गुंडों एवं अन्य अपराधियों पर शिकंजा कसा है। सबसे ज्यादा स्थायी एवं गिरफ्तारी 250 वारंटी ग्वालियर में पकड़े गए हैं। जबकि कटनी, छतरपुर, मुरैना, गुना, सीहोर, मंदसौर में भी गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस महानिदेश कैलाश मकवाना ने पिछले दिनों वारंटियों को पकडऩे के लिए विशेष अभयान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार किया। बताया गया कि गिरफ्तारी अभियान की पुलिस महानिदेश खुद निगरानी कर रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ ढिलाइ बरतने वाले जिलों के पुलिस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से फटकार भी मिल रही है।
कहां कितने अपराधी पकड़े
ग्वालियर: कांबिंग गश्त के दौरान 121 स्थायी एवं 129 गिरफ्तारी वारंट समेत 250 वारंटियों को गिरफ्तार किया। 348 गुंडों एवं हिस्ट्रीशीटरों के यहां छापे मारे गए। गुना: 43 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गुंडों, हिस्ट्रीशीटरों, जिलाबदर एवं इनामी अपराधियों के ठिकानों पर छापे।
मुरैना: कांबिंग गश्त में लगभग 125 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को हिरासत में लिया गया। लंबे समय से फरार 7 अपराधियों को भी दबोचा गया।
बालाघाट: विशेष कांबिंग गश्त में वर्षों से फरार 51 स्थायी वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 140 से अधिक निगरानी बदमाशों एवं सूचीबद्ध अपराधियों के ठिकानों पर छापा मारा गया।
कटनी: कांबिंग कार्रवाई के तहत 145 वारंटी एवं अपराधियों को हिरासत में लिया। जिनमें 23 स्थायी एवं 82 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।
छतरपुर: ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत 40 स्थायी वारंटी, 76 गिरफ्तारी वारंटी तथा 52 हजार के इनामी अपराधियों सहित 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें हथियारों की तस्करी, जुआ-सट्टे के अड्डे संचालित करने तथा अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अपराधी शामिल हैं।
सीहोर: रात्रिकालीन कांबिंग गश्त में 145 वारंटियों को हिरासत में लिया गया तथा 157 निगरानी अपराधियों की जांच की गई।
मंदसौर: रात में चलाए विशेष अभियान में 175 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें 130 स्थायी एवं 42 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26