Breaking News:
विशेष
विधानसभा परिसर में कटा चंदन का पेड़ अब ठूंठ क्रमांक 1/60, मिट्टी से ढंककर भरे जा रहे अधकटे चंदन के घाव
विशेष
भोपाल। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मप्र विधानसभा परिसर में चोरों द्वारा काट दिए गए चंदन के पेड़ के बचे ठूंठ को अब 1/60 नंबर से इंगित किया गया है। वहीं दो अधकटे चंदन के पेड़ों के घावों को भरने के लिए पेड़ के कटे हुए हिस्से तक मिट्टी के ढेर से ढंक दिया गया है। जानकारों का कहना है कि पेड़ के तने के काटे हुए हिस्से को मिट्टी से ढंक देने से न केवल पेड़ का घाव भरने में आसानी होगी, बल्कि तेज हवा चलने की स्थिति में मिट्टी पेड़ को गिरने से बचाएगी।
उल्लेखनीय है कि इसी माह की शुरूआत में आयोजित हुए मप्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में गेट क्रमांक 5 के पास पार्किंग के डिबाईडर पर खड़े करीब 25 फीट ऊंचे चंदन के पेड़ को 3-4 दिसम्बर की रात अज्ञात चोर से काट दिया था। इस पेड़ के पास खड़े दो अन्य चंदन के पेड़ों को भी आरी से काटने का प्रयास किया गया, लेकिन ये दोनों पेड़ धराशायी नहीं हो सके।
सत्र के दौरान सुरक्षा पर खड़े हुए थे सवाल
विधानसभा सत्र के दौरान करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती और विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षा घेरे से करीब 50 मीटर की दूरी पर चंदन के पेड़ों के काटे जाने से विधानसभा की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए थे। विपक्ष ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। वहीं विधानसभा सचिवालय ने जांच की बात कही थी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26