Breaking News:
राजधानी
केन्द्र के समान मप्र के कर्मचारियों को मिलेगा 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता
राजधानी
मप्र राज्यपत्रित अधिकारी संघ के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की 3 प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा
भोपाल। मध्य प्रदेश के लगभग सात लाख नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों की लंबित एक और मांग को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पूरा कर दिया। राजपत्रित अधिकारी संघ के सम्मेलन में उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत बढ़ाकर 55 प्रतिशत करने की घोषणा की। इसमें तीन प्रतिशत भत्ता एक जुलाई 2024 से और दो प्रतिशत एक जनवरी 2025 से बढ़ाया गया है। एरियर का भुगतान पांच समान किस्तों में जून से अक्टूबर 2025 के बीच किया जाएगा।
केन्द्र ने दो बार बढ़ाया महंगाई भत्ता
मप्र के कर्मचारी को वर्तमान में 50 प्रतिशत की दर से ही महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसकी घोषणा भी अक्टूबर 2024 में की गई और नौ माह का एरियर तीन किस्तों में दिया गया। इस बीच केंद्र सरकार ने दो बार महंगाई भत्ता बढ़ा दिया। इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 और जनवरी 2025 से मिला। प्रदेश में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55 प्रतिशत करने के आदेश 17 अप्रैल को जारी किए गए थे। केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते के अंतर को पाटने की मांग काफी समय से की जा रही थी।
किस श्रेणी में कितना होगा लाभ
प्रथम 5200 से 6300
द्वितीय 2300 से 3350
तृतीय 850 से 1550
चतुर्थ 700 से 850
कर्मचारियों के हित में काम कर रही सरकार: यादव
राजपत्रित अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग रखी तो उन्होंने मंच से इसे स्वीकार करते हुए घोषणा कर दी। डॉ.यादव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में लगातार काम कर रही है। वे भत्ते जो वर्षों से लंबित थे, उन पर निर्णय लेकर आदेश भी जारी कर दिए। 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता तत्काल प्रभाव से लागू होगा। एरियर भी पांच समान किस्तों में अक्टूबर 2025 तक देंगे ताकि दीपावली का आनंद भी रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26