Breaking News:
अपराध
नकाबपोश ने पेट्रोल छिडक़ ऑटो में लगाई आग
अपराध
भोपाल। भोपाल के टीटी नगर सुनहरी बाग क्षेत्र में एक अज्ञात आरोपी ने सडक़ किनारे खड़े सवारी ऑटो में पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी। घटना बुधवार रात 1.45 बजे की है। आरोपी चेहरे को मफलर से कवर किए हुए था। उसके एक हाथ में डंडा और पेट्रोल की बॉटल भी दिख रही थी।
घटना के सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि बीती रात मफलर से मुंह ढंका आरोपी एक बोतल में पेट्रोल और दूसरे हाथ में डंडा लेकर घटना को अंजाम देने पहुंचा। आरोपी ने बोतल से पूरी ऑटो पर अलग-अलग स्थानों पर पेट्रोल डाला, इसके बाद माचिस की तीली जलाकर ऑटो में आग लगा दी। ऑटो के अंदर आग लगाने के बाद आरोपी अपना डंडा उठाकर आगे चल दिया, लेकिन अगले पहिए पर छिडक़े पेट्रोल तक आग आती नहीं दिखी तो वह वापस लौटा तथा एक बार फिर से तीली जलाकर पहिए पर फेंक दी। इस तरह आरोपी ने करीब 40 सेकंड घटना स्थल पर रुककर पूरी घटना को अंजाम दिया। ऑटो में लगी आग की लपटों से स्थानीय निवासियों की नींद खुली। इसके बाद लोगों ने स्वयं ही पानी डालकर आग पर काबू पाया। गुरुवार सुबह थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध शिकायत की है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26