Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

जन-जन तक पहुंचाएं साहिबजादों के संघर्ष और बलिदान की गाथा, प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ वीर बाल दिवस कार्यक्रम

राजनीति

भोपाल। वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने साहिबजादे जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। दोनों बाल वीर साहिबजादों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उनके साहसिक वृतांत को अपने पाठ्यक्रम में भी शामिल कर रहे हैं, ताकि आने वाली पीडिय़ां संघर्ष और बलिदान की गाथा को याद रखें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि वीर बाल दिवस आने वाली पीढिय़ों को बलिदान और धर्मनिष्ठता का संदेश देता है। साहिबजादों की शहादत से देशभक्ति और संस्कारों की सीख मिलती है। वीर बाल दिवस का उद्देश्य है कि हम आने वाली पीढ़ी को बताएं कि बलिदान और धर्म के प्रति निष्ठा क्या होती है। हम आज के दिन हर हमारे नवयुवकों को इससे प्रेरणा लेने की सीख दें। कार्यक्रम को सिख समाज के पदाधिकारी पजविंदर सिंह ने भी संबोधित किया। 

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सर्वधर्म सम भाव की बात करते हैं और जरूर करनी भी चाहिए, लेकिन हमें यह भी देखना चाहिए कि जो व्यक्ति अपना धर्म छोडऩे और दूसरा धर्म अपनाने से इंकार करता है, उसके साथ क्या हो रहा है? उस पर क्या बीती है? आताताईयों को किसने यह छूट दी? और अगर अपने धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी गई है, तो क्यों उसे याद नहीं करना चाहिए? 

साहिबजादों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता: खण्डेलवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 26 दिसंबर को मनाया जाने वाला वीर बाल दिवस सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की अमर शहादत की स्मृति में मनाया जाता है। मात्र 6 और 9 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने मुगल शासकों के अत्याचारों के सामने डटकर खड़े होकर अपने धर्म की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान दिया। गुरु गोबिन्द सिंह जी के साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जिसने राष्ट्र और धर्म के लिए सर्वोच्च त्याग का अर्थ सिखाया। साहिबजादों का साहस, शौर्य और आत्मबलिदान आज की पीढ़ी के लिए राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और धर्मनिष्ठा की अमिट प्रेरणा है। यह दिवस केवल स्मरण का नहीं, बल्कि संकल्प का दिवस है, जो हमें राष्ट्रप्रेम, धर्मरक्षा और आत्मसम्मान के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने वीर बाल दिवस के अवसर पर दोनों साहिबजादों को शत-शत नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत को यह देश कभी नहीं भूलेगा। हम सबका दायित्व है कि हम अपने बच्चों को उनकी शहादत से प्रेरणा लेने और राष्ट्र व समाज के लिए सर्वस्व समर्पित करने की सीख दें। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया, विधायक भगवानदास सबनानी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं सिख समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।