Breaking News:
मध्यप्रदेश
राजधानी में हुआ स्वदेशी बढ़ाओ संकल्प रथ यात्रा का समापन, केन्द्रीय मंत्री उइके और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
मध्यप्रदेश
भोपाल। स्वदेशी को बढ़ावा देने एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही ‘स्वदेशी बढ़ाओ संकल्प रथ यात्रा’ का समापन मंगलवार 30 दिसम्बर को राजधानी भोपाल में हुआ।
‘स्वदेशी अपनाओ,विदेशी भगाओ और देश को समृद्ध करो’ के प्रभावशाली नारे के साथ यह यात्रा विगत एक दिसंबर को पांढुर्णा जिले से प्रारंभ होकर प्रदेश के अनेक जिलों से होते हुए 30 दिसंबर को भोपाल पहुंची। भोपाल में यह यात्रा मानसरोवर कॉलेज से न्यू मार्केट तक रैली के रूप में निकाली गई, रैली में शामिल नागरिक और व्यापारी उत्साहित नजर आए। यात्रा के न्यू मार्केट पहुंचने पर यहां के सभी व्यापारियों ने पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण स्वदेशी भावना से ओतप्रोत हो गया।
समापन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और विधायक भगवानदास सबनानी विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।
स्वदेशी राष्ट्र की आत्मा से जुड़ा आंदोलन:उइके
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा से जुड़ा आंदोलन है, जिससे रोजगार सृजन और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।
स्वदेशी को बनाएं व्यापार का मूलमंत्र :खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खंडेलवाल ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी को अपने व्यापार का मूल मंत्र बनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-आंदोलन का स्वरूप दें।विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से न केवल स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी, बल्कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में और अधिक सशक्त होकर उभरेगा। कैट जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने संचालन करते हुए कहा कि भोपाल में ‘स्वदेशी मार्ट’ स्थापित होना चाहिए, जिससे देशभर के स्वदेशी उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें और आम नागरिक स्वदेशी को व्यवहारिक रूप में अपना सकें।
अतिथियों के साथ व्यापारियों ने ली स्वदेशी की शपथ
मंचासीन अतिथियों के साथ व्यापारियों ने स्वदेशी अपनाने, विदेशी उत्पादों के बहिष्कार एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच से केशव बुधौलिया, सुधीर दाते, सीमा भारद्वाज एवं कैट से सुनील अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल, सुनील जैन, धर्मेन्द्र शर्मा, तेजकुलपाल पाली सहित अन्य पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26