मध्यप्रदेश

Image Alt Text

12 जिलाधीश समेत 64 आईएएस को मिली पदोन्नति

मध्यप्रदेश

-भोपाल कलेक्टर, जनसंपर्क, आबकारी और स्वास्थ्य आयुक्त हुए पदोन्न्नत

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 64 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक के सचिव 2002 बैच के आईएएस एम सेलवेन्द्रन प्रमुख सचिव पदोन्नत किए हैं। 2010 बैच के 16 अधिकारी सचिव पद पर पदोन्नति हो गए हैं। इनमें आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल, स्वास्थ्य आुयक्त तरुण राठी, जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना एवं भोपाल जिलाधीश कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी शामिल हैं। इसी तरह 2013 बैच के 24 अधिकारी उप सचिव से अपर सचिव पदोन्नत हो गए है। इनमें 11 जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। 2017 बैच के 15 अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्वीकृत किया है। इसी तरह 2022 बैच के 8 अधिकारियों को वरिष्ठ समय वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है। सभी अधिकारियों के पदोन्नति आदेश 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे। 

इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

2002 बैच: पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में 2002 बैच के एम सेलवेन्द्रन को प्रमुख सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग पदस्थ किया है। 

2010 बैच: पूरा बैच सचिव के लिए पदोन्नत हो गया है। इनमें अनय द्विवेदी, कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, तरुण राठी, कर्मवीर शर्मा, भास्कार लक्षकार, अभिजीत अग्रवाल, आशीष सिंह, छोटे सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, श्रीमती सपना निगम, दीपक सक्सेना, रामप्रताप सिंह जादोन,  बसंत कुर्रे, सुरेश कुमार, चंद्रशेखर वालिंबे और शीलेन्द्र सिंह शामिल हैं। 

2013 बैच: इस बैच के 24 अधिकारी उप सचिव से अवर सचिव पदोन्नत हो गए हैं। इनमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। प्रियंक मिश्र, अमरबीर सिंह बैंस, सुश्री रजनी सिंह, मयंक अग्रवाल, सुश्री सोनिया मीना, सतीश कुमार एस, फ्रेंक नोबल एस, सोमेश मिश्रा, एस कृष्ण चैतन्य, अनूप कुमार सिंह, संदीप जीआर, गिरीश मिश्रा, श्रीमती उमा माहेश्वरी, शिवम वर्मा, राघवेन्द्र सिंह, विकास मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, श्रीमती मीनाक्षी सिंह,  कैलाश वानखेड़े, अमर बहादुर सिंह, श्रीमती मनीषा सेंतिया, नीरज कुमार वशिष्ठ, किशोर कुमार कन्याल और सुश्री रूही खान शामिल हैं। 

2017 बैच: इस बैच के 15 अधिकारियों को 9 साल की सेवा पूरी करने पर कनिष्ठ प्रशासनिक गेड स्वीकृत किया गया है। इनमें अभिलाष मिश्रा, राहुल नामदेव धोटे, सुश्री अंकिता धाकरे, डॉ योगेश तुकाराम भरसट, विवेक कुमार, डॉ परीक्षित संजयराव झाड़े, डॉ सौरभ संजय सोनवणे, गुरु प्रसाद, कुमार सत्यम, दिव्यांक सिंह, डॉ शेरसिंह मीना, श्रीमती अंजू अरुण कुमार, देवेन्द्र नागेन्द्र और मनोज कुमार सरियाम शामिल हैं। 

2022 बैच: इस बैच के 8 अधिकारियों को वरिष्ठ समय वेतनमान के लिए पदोन्नति किया गया है। इनमें ऐश्वर्य वर्मा, रवि कुमार सिहाग, आशीष, कार्तिकेय जायसवाल, विशाल धाकड़, सुश्री सोनाली देव, अर्पित गुप्ता और सुश्री तनुश्री मीना के नाम शामिल हैं। 

जातिवाद का समर्थन करने वाली अधिकारी का भी प्रमोशन

पिछले हफ्ते अजाक्स के सम्मेलन में आईएएस श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने जातिवाद का समर्थन किया किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जातिवाद का समर्थन करने पर मीनाक्षी सिंह का विरोध भ्ीा हुआ है। राज्य शासन ने उन्हें उप सचिव से अपर सचिव पदोन्नत कर दिया है। वे वर्तमान में जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन में सचिव हैं। 

संजय कुमार को राजस्व विभाग से हटाया

राज्य शासन ने राजस्व विभाग के अपर सचिव 2011 बैच के आईएएस संजय कुमार को हटाकर अपर सचिव श्रम विभाग, सचिव मप्र भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल एवं कल्याण आयुक्त, असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।