राजधानी

Image Alt Text

पार्षद ब्रजुला सचान का जाति प्रमाण पत्र संदिग्ध, एसडीएम ने भेजा नोटिस

राजधानी

भोपाल। भोपाल नगर निगम के वार्ड क्रमांक 31 की भाजपा पार्षद ब्रजुला सचान का जाति प्रमाण पत्र संदिग्ध होने की शिकायत की गई है। इस पर एसडीएम टीटी नगर ने पार्षद श्रीमती सचान को अपना पक्ष रखने हेतु सूचना पत्र जारी किया है। 

मकान नंबर -36 क्वार्टर्स, तुलसी नगर भोपाल निवासी श्रीमती सचान के नाम से जारी नोटिस में एसडीएम ने उल्लेख किया है कि शिकायतकर्ता शैलेश निवासी के-53, प्रियंका नगर, कोलार रोड भोपाल ने उनके जाति प्रमाण पत्र के संबंध में शिकायत की है। इस शिकायत की जांच की जार रही है। इसलिए अपने जाति प्रमाण पत्र  से संबंधित अपने पक्ष समर्थन हेतु मूल दस्तावेजों के साथ 23 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजे से एसडीएम कार्यालय में स्वयं अथवा नियुक्त अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखें। ऐसा नहीं करने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यावाही की बात लिखी गई है। 

चुनाव प्रतिद्वंद्वी  है शिकायतकर्ता 

श्रीमती सचान के जाति प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत जिन शैलेश सेन ने की है, उन्होंने वार्ड 31 से पार्षद का चुनाव लड़ा था। शैलेश सेन का आरोप है कि संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र का उपयोग कर पार्षद ने चुनाव जीता, जो नियमों का उल्लंघन है। हालांकि इससे पहले भी इस मामले में पार्षद श्रीमती सचान को नोटिस जारी हुए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण प्रशासन ने एक बार फिर से नोटिस जारी किया है।