Breaking News:
मध्यप्रदेश
महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता की नौकरी बहाल,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की थी घोषणा, पुलिस मुख्यालय ने की सेवा बहाली
मध्यप्रदेश
भोपाल। महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा एवं विश्वकप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रतिभावान खिलाड़ी मप्र की क्रांति गौड़ के पिता मुन्ना सिंह की सोमवार, 5 जनवरी को शासकीय सेवा में पुन: हो गई है। महिला विश्वकप विजय के बाद राजधानी में आयोजित क्रांति के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2012 से निष्कासित क्रांति के पिता को शासकीय सेवा में पुन: बहाल करने का आश्वासन दिया था। समारोह में क्रांति ने कहा था कि वह अपने पिता को सम्मानपूर्वक पुलिस वर्दी में सेवानिवृत्त होते देखना चाहती है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने मुन्ना सिंह को पुन: सेवा में बहाल कर दिया गया है। मुन्ना सिंह, जो मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2012 में चुनावी ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही के कारण बाध्य सेवानिवृत्ति देकर सेवा मुक्त किए गए थे। विश्वकप में क्रांति के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया तो 13 वर्षों से लंबित इस मामले में मुख्यमंत्री ने मुन्ना सिंह को सेवा में पुन: बहाली के आदेश अधिकारियों को दिए थे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26