Breaking News:
राजधानी
लघु उद्योग भारती का तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण आरंभ
राजधानी
भोपाल। कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती द्वारा गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रदेश कार्यालय में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। इस केन्द्र ‘उद्धम सेतु’ में में हस्त कलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू गई। इस कार्यशाला में महिलाओं को क्रोशिया और ऊनी मफलर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंजीकरण कराया हैं। श्रीमती अर्चना पारे द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 8 जनवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वावलंबन भारत अभियान के अखिल भारतीय सह संयोजक जितेन्द्र गुप्त ने किया। इस अवसर पर स्वदेशी अभियान के क्षेत्रीय संयोजक सुधीर दांते, लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय प्रभारी अरविंद काले, महामंत्री विनोद नायर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश गुप्ता, जिला महामंत्री नीरज शर्मा, ईश अरोरा, रंजन शर्मा, शेखर दुधाडे, कनिष्क श्रीवास्तव, उमा शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती शुभा कामद्वऋषि,रश्मि गुर्जर, सोनल श्रीवास्तव सहित प्रांत एवं भोपाल जिला इकाई के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26