Breaking News:
अपराध
स्लॉटर हाउस में कटता रहा गौवंश, सोता रहा निगम प्रशासन
अपराध
पीएचक्यू के सामने पकड़े ट्रक में गौमांस की पुष्टि के बाद बंद किया स्लॉटर हाउस
भोपाल। भोपाल नगर निगम द्वारा जन सहभागिता (पीपीपी) मोड पर संचालित कराए जा रहे स्लॉटर हाउस में गौवंश काटे जाने की पुष्टि हुई है। विगत 17-18 दिसम्बर की रात विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़े गए ट्रक में भरे मांस के नमूनों की मथुरा प्रयोगशाला में हुई जांच में इसके गौमांस होने की पुष्टि हुई है।
गौमांस की पुष्टि के बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने की एफआईआर, दो गिरफ्तार
ट्रक में भरे मांस के नमूनों की जांच में गौमांस की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृत पशुओं को उठाने का ठेका लेने वाला असलम कुरैशी एवं ट्रक चालक शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि स्लॉटर हाऊउ के संचालक असलम चमड़ा को भी हिरासत में लिया गया है। गौमांस की पुष्टि की भनक लगते ही निगम प्रशासन ने गुरूवार को स्लॉटर हाउस पर ताला लगा दिया।
कार्यकर्ताओं ने पकड़ा था ट्रक, पुलिस ने छोड़ा
तीन सप्ताह पहले विगत 17 दिसम्बर की रात राजधानी में पुलिस मुख्यालय के सामने 26 टन मांस से भरा ट्रक पकड़ा था। कार्यकर्ताओं ने ट्रक में गौमांस होने का दावा करते हुए प्रदर्शन किया था। हालांकि आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाइश देते हुए पुलिस ने ट्रक में भरे मांस के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की बात कही और ट्रक को छोड़ दिया था। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि राजधानी के एक स्लाटर हाउस में संदिग्ध मांस को काटकर पैकेट में पैक कर हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश में भेजा जाता है।
क्यों दोषी हैं निगम के अधिकारी
पीपीपी मॉडल पर संचालित नगर निगम के स्लॉटर हाउस में नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी निगरानी निगम प्रशासन को करनी थी। यहां किसी भी तरह की अनियमितता अथवा गौवंश के वध को लेकर निगम के अधिकारी भी उतने ही दोषी हैं, जितना कि स्लॉटर हाउस का संचालक। जिस दिन यह ट्रक पकड़ा गया था, आखिर निगम अधिकारियों और पुलिस ने तुरंत ही स्लॉटर हाउस पर पहुंचकर मृत पशुओं के अवशेष की जांच क्यों नहीं की?
विहिप-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
ट्रक में गौमांस की पुष्टि के बाद अधिकारियों पर इस मामले को दबाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विहिप-बजरंग दल का कहना है कि स्लॉटर हाउस में गौवंश काटे जाने में नगर निगम के कुछ अधिकारियों की संलिप्तता है। पशु के स्वस्थ होने की पुष्टि करने वाले चिकित्सक, स्लॉटर हाउस के प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। विहिप के विभाग सह मंत्री हरिओम शर्मा ने बताया कि जिस असलम कुरैशी के पास मृत पशुओं को उठाने का ठेका है, वही स्लॉटर हाउस का संचालन भी कर रहा है। विहिप-बजरंग दल ने विगत छह माह में गौवंश के मांस से जुड़े 10-12 मामले पकडक़र गौमाता को बचाया है। लेकिन पुलिस दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
‘गौवंश का मांस होने की अधिकारिक सूचना अभी मुझे प्राप्त नहीं हुई है, अगर ऐसा पाया गया तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे। गौवंश की हत्या जैसा अपराधिक कृत्य सहन नहीं किया जाएगा।’
किशन सूर्यवंशी
सभापति, नगर निगम भोपाल
‘स्लॉटर हाउस पीपीपी मॉडल पर संचालित हो रहा था। निगम का सीधा हस्तक्षेप नहीं था। शेष जानकारी मैं पता करके बताती हँू।’
संस्कृति जैन, नगर निगम आयुक्त, भोपाल
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26