Breaking News:
राजधानी
जिला सहकारी बैंक का प्रबंधक 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
राजधानी
भोपाल। भोपाल लोकायुक्त टीम ने नर्मदापुरम जिले में जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
तहसील सोहागपुर जिला नर्मदापुरम में शासकीय समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी की समिति के पदाधिकारी कैलाश कुशवाह ने लोकायुक्त इकाई भोपाल में शिकायत की थी कि शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक मर्यादित सोहागपुर जिला नर्मदापुरम दिनेश चंद दुबे उसके कर्मचारियों की वेतन तथा धान खरीदी की हम्माली के भुगतान के बदले में प्रत्येक एक लाख के भुगतान पर 10 प्रतिशत का कमीशन रिश्वत में मांग रहे हैं। अभी 2 लाख रूपये के लगभग का चेक हम्माली भुगतान का लगना है, जिसमे दिनेशचंद दुबे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकडऩे की रणनीति बनाई। उप पुलिस अधीक्षक बी एम द्विवेदी और निरीक्षक रजनी तिवारी के नेतृत्व में शिकायतकर्ता के साथ जिला सहकारी बैंक पहुंची लोकायुक्त टीम ने आरोपी बैंक प्रबंधक द्वारा रिश्वत की राशि लेते ही उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26