Breaking News:
राजनीति
जातिगत जनगणना की हमेशा विरोधी रही कांग्रेस, अब श्रेय की होड़
राजनीति
केन्द्रीय मंत्री चौहान बोले समाजिक न्याय के लिए मोदी जी ने लिया निर्णय
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजनीतिक विषयों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा देश में जातिगत मतगणना कराए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय के लिए राष्ट्र और समाज के हित में लिया गया है। कांग्रेस हमेशा से ही जातिगत जनगणना की विरोधी रही है। अब कांग्रेस और इंडीगठबंधन के नेताओं में इसका श्रेय लेने की होड़ लगी है।
श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पहले भी सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की चिंता की और उन्हें 10 प्रतिशत आरक्षण दिया। उस समय भी किसी तरह का तनाव नहीं हुआ और इस निर्णय के बाद भी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
नेहरू से सोनिया तक सभी ने किया विरोध
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही जाति के आधार पर आरक्षण और जातिगत जनगणना की विरोधी रही है। प्रधानमंत्री रहते नेहरू जी ने इसका विरोध किया। 1980 में इंदिरा गांधी ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को नहीं माना। उन्होंने इसका विरोध किया। तत्कालीन गृहमंत्री ज्ञानी जैलसिंह की मांग को भी उन्होंने खारिज कर दिया था। राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने भी नहीं किया और इसके बाद 10 साल की सरकार में जब सोनिया गांधी सुपर पीएम थीं, उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के आश्वासन के बाद भी इसे नहीं होने दिया। उस समय केवल सर्वे हुआ था, जिसमें हजारों त्रुटियां थीं। श्री चौहान ने कहा कि झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में है।
हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं बनेंगी
श्री चौहान ने कहा कि मोदी जी ने जातिगत जनगणना हर वर्ग के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर कराने का निर्णय लिया है। समाज के हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं बनेंगी।
संविधान समझने ट्यूशन लगाएं राहुल गांधी
राहुल गांधी द्वारा तेलंगाना में जातिगत जनगणना कराए जाने के दावे पर श्री चौहान ने कहा कि वहां जनगणना नहीं सिर्फ सर्वे हुआ है। राहुल गांधी को संविधान समझने के लिए ट्यूशन लगना चाहिए। श्री चौहान ने कहा कि जातिगत जनगणना होगी, राष्ट्र समाज के व्यापक हित में जरूर होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विजन समाज का विभाजन और विभाजनकारी नीति रही है। समाज को तोडऩे की नीति रही है। भाजपा सबका विकास-सबका विश्वास के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26