Breaking News:
मध्यप्रदेश
वाहन चालक को रास्ते के खतरे और सुविधाएं बताएगा नया लोकपथ 2.0 ऐप, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पित
मध्यप्रदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन में रविवार को लोक निर्माण विभाग के नवाचारों, डिजिटल पहल और अभियंताओं की क्षमता निर्माण पर केंद्रित राज्य स्तरीय कार्यक्रम सह प्रशिक्षण-सत्र आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभाग के लोकपथ मोबाइल ऐप के उन्नत संस्करण लोकपथ 2.0 का लोकार्पण, बिल्डिंग फ्रेमवर्क-2026 का विमोचन और 2 वर्षों में किए गए नवाचारों और सुधारात्मक प्रयासों पर केन्द्रित पुस्तिका का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित लोकपथ 2.0 प्रदेशभर में सडक़ रखरखाव की निगरानी, नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निवारण, रूट प्लानिंग, चालक को मार्ग में खतरनाक स्थल (ब्लैक स्पॉट) की सूचना देगा और आपातकालीन एसओएस तथा सडक़ किनारे उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी देगा।
नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा लोक निर्माण विभाग : मुख्यमंत्री
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंजीनियरर्स की क्षमता के आधार पर हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के वर्ष 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न देख रहे हैं। लोक निर्माण विभाग अपने नाम के अनुरूप लोक अर्थात जनता और निर्माण अर्थात सृजन से राज्य के जन-जन की सेवा के संकल्प को साकार कर रहा है। लोक निर्माण विभाग में विकास कार्यों को नई ऊंचाइयां देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि आज के अभियंता आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बना रहे हैं। विभाग द्वारा अपनाए जा रहे नवाचार, आधुनिक तकनीक और कार्यों की गति इस बात का प्रमाण हैं कि लोक निर्माण विभाग नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।
लोक निर्माण केवल सडक़ें नहीं, विकास की रीढ़: राकेश सिंह
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग केवल सडक़ें, पुलऔर भवनों का निर्माण करने वाला विभाग नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की गति, दिशा और विकास की रीढ़ है। विभाग द्वारा बनाई गई सडक़ें किसानों को मंडियों से, बच्चों को शिक्षा से, मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं से और उद्योगों को निवेश के अवसरों से जोड़ती हैं। यही कारण है कि देश के सबसे पुराने और सबसे महत्वपूर्ण विभागों में शामिल लोक निर्माण विभाग में इंजीनियरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। मैनेजमेंट एक्सपर्ट डॉ. विक्रांत सिंह तोमर ने तकनीकी प्रशिक्षण, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और कॉन्ट्रेक्ट मैनेजमेंट पर केन्द्रित कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क का प्रस्तुतिकरण दिया। प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह ने लोक निर्माण विभाग की उपलब्धियां और भावी कार्योजना बताईं। कार्यक्रम में एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव, प्रबंध संचालक भवन विकास निगम सिबि चक्रवर्ती, भास्कराचार्य संस्थान के अजय पटेल तथा इंजीनियरिंग की विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ तथा 1500 से अधिक अभियंता शामिल हुए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26