Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

निगम की गौशाला मिला 6 मरा, चार बीमार गौवंश, देर रात गौशाला पहुंचे विहिप-बजरंगदल पदाधिकारियों को मिली अव्यवस्थाएं, किया प्रदर्शन

राजधानी

भोपाल। भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गौकशी के खुलासे के बाद निगम की गौशालाओं में गौवंश की दुर्गती का मामला सामने आया है। शुक्रवार-शनिवार की रात निगम की अरवलिया स्थित गौशाला पहुंचे बजरंग दल-विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को यहां बंद गौवंश में 6 मरी हुई अवस्था में मिला, जबकि 4 गंभीर रूप से बीमार स्थिति में दिखा। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए ईंटखेड़ी थाने में शिकायती आवेदन देकर निगम के दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि गौशाला में बंद भूखा गायें गोबर मिला चारा खा रही हैं। 

शुक्रवार देर रात अरवलिया क्षेत्र में स्थित निगम की गौशाला पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों को गौशाला के मुख्य द्वार पर ताला लगा मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की उपस्थिति में नगर निगम के कर्मचारियों को बुलवाया गया। ताला खुलवाकर कार्यकर्ता पुलिस और निगम कर्मियों के साथ गौशाला के अंदर पहुंचे तो इंदर छह गौवंश मरी हुई अवस्थाा में और चार गंभीर बीमार हालत में मिले। थाने में शिकायती आवेदन देने के बाद पुलिस ने मृत गोवंश को पोस्ट मार्टम के लिए पशु अस्पताल भिजवाया गया। प्रदर्शन में विहिप के प्रांत सह गोशाला संपर्क प्रमुख विनोद जोहरे, नितिन साहू, राजेंद्र नामदेव, रवि कुशवाह, अभिषेक शर्मा, राकेश रायकवार, गौरव मिश्रा, अभिषेक कुशवाह, कैलाश कुशवाह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

परिसर में खुले मिला गड्ढा, दफनाने का संदेह

गौशाला परिसर में ही विहिप-बजरंगदल कार्यकर्ताओं को एक बड़ा गड्ढा खुदा दिखा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गड्ढे में मृत गौवंश को चुपचाप दफनाने की तैयारी थी। इसके विरोध में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निगम अधिकारियों-कर्मचारियों की सद्बुद्धि के लिए श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया। देर रात अपर आयुक्त नगर निगम गौशाला पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।