Breaking News:
राजधानी
राजधानी के 11 नंबर क्षेत्र में फूटी नर्मदा पाइपलाइन, घरों में भरा पानी, सडक़ों पर बहा लाखों लीटर पानी
राजधानी
भोपाल। राजधानी भोपाल के 10 नंबर और 11 नंबर क्षेत्र के बीच में शुक्रवार की सुबह नर्मदा पाइप लाइन फूट गई। फूटी पाइप लाइन का प्रेशर इतना तेज था कि 20 फीट से अधिक ऊंचाई तक फव्वारा फूट गया और आसपास के घरों में पानी भर गया। पानी के अत्यधिक बहाव से सडक़ भी लवालब हो गई।
उल्लेखनीय है कि राजधानी के 10 नंबर, 11 नंबर और 12 नंबर सहित आसपास के क्षेत्रों में नर्मदा जल की सप्ताई है। शनिवार की सुबह भी पानी सप्लाई किया गया था। इस बीच 11 नंबर क्षेत्र में स्थित फ्रेक्चर अस्पताल के पास पानी की पाइप लाइन फूट गई और उसमें से फव्वारा फूट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पाइप लाइन अचानक फूटी। उन्होंने घरों से बाहर आकार देखा तो 20 फीट से अधिक ऊंचा फव्वारा नजर आया। सडक़ से निकल रहीं गाडिय़ां पानी से भीग गईं तो कई गाडिय़ों के नहीं निकल पाने के कारण जाम भी लगा। इस बीच कई घरों में पानी भर गया।
करीब एक घंटे में बहा लाखों लीटर पानी
नर्मदा जल की फूटी इस पाइप लाइन से करीब एक घंटे पानी का रिसाब हुआ। सूचना मिलने पर जल प्रदाय बंद कराया गया। इसके बाद निगम अमला स्थल पर पहुंचा और पाइप लाइन जोड़ी। इस बीच लाखों लीटर पानी सडक़ से होकर नालियों में बह गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर पाइप लाइन फूटी है, वहां कुछ निर्माण कार्य चल रहा है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26