Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

सीएनजी वाहनों को लाइफटाइम टैक्स में मिलेगी छूट

मध्यप्रदेश

अलग-अलग श्रेणियों में परिवहन विभाग ने दी वाहनों को 1 प्रतिशत की छूट 

 भोपाल। मप्र की इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति के बाद राज्य सरकार ने अब सीएनजी वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट युक्त सभी नए वाहनों को लाइफटाइम व्हीकल टैक्स में छूट देने जा रही है। यह छूट अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए अलग-अलग तय की गई है। परिवहन विभाग ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

परिवहन विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऐसे हाइब्रिड ईंधन स्रोत युक्त वाहन, जिनमें सीएनजी के साथ अन्य ईंधन भी शामिल है या जिनमें बाद में सीएनजी किट फिट कराई गई है (रेट्रो फिटमेंट), उन्हें इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा। यह छूट केवल उन्हीं वाहनों को दी जाएगी जो फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ आते हैं और जिनका पंजीकरण सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नीति 2025 के तहत एक वर्ष की अवधि में किया जाएगा। इन वाहनों को लाइफटाइम व्हीकल टैक्स में 1 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 


वाहनों को इन श्रेणियों में मिलेगी छूट 

- मोटरसाइकिल एवं 12 सवारी एवं चालक क्षमता: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले वाहन पर मूल्य का 7 प्रतिशत, 10 से 20 लाख रुपये कीमत वाले वाहन पर मूल्य का 9 प्रतिशत और 20 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले वाहन पर मूल्य की 13 प्रतिशत टैक्स छूट दी जाएगी। 

- 7500 किलोग्राम तक के मालवाहक वाहन पर वाहन की मूल्य का 7 प्रतिशत एवं इससे अधिक भार वाले मालवाहक वाहन पर मूल्य की 4 प्रतिशत टैक्स छूट दी जाएगी। 

- अन्य सभी प्रकार के वाहनों पर वाहन की मूल्य की 9 प्रतिशत टैक्स छूट दी जाएगी।