Breaking News:
मध्यप्रदेश
उज्जैन आरटीओ के संरक्षण में खुलेआम राजस्व चोरी, परिवहन आयुक्त के निर्देशों के बाद भी नहीं घटाई 55 टन के टेंकरों की भार क्षमता
मध्यप्रदेश
भोपाल। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उज्जैन ने पहले शासन के नियम और कानूनों को खूंटी पर टांगकर कई वाहनों को क्षमता से अधिक माल परिवहन की अनुमति दे दी।परिवहन आयुक्त के निर्देशों के बावजूद आरटीओ ऐसे वाहनों की भार क्षमता कम करने को तैयार नहीं हैं, जबकि विगत 3-4 सालों में शासन का करोड़ों का राजस्व चोरी कर चुके यह वाहन क्षमता से अधिक विस्फोटक सामग्री भरकर सडक़ों पर दौड़ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि उज्जैन क्षेत्रीय परिवहन आधिकारी द्वारा अत्यंत ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन के लिए उपयोग किए जा रहे आधा दर्जन से अधिक 16 चक्का एलपीटी4825 टेंकरों को अवैधानिक रूप से 55 टन भार क्षमता की अनुमति दिए जाने संबंधी समाचार ‘hidden picture न्यूज ' पर 24 नवम्बर 2025 को प्रसारित किया था।खबर पर संज्ञान लेकर परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने उप परिवहन आयुक्त किरण शर्मा के माध्यम से आरटीओ उज्जैन संतोष मालवीय को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। आरटीओ मालवीय ने भी कुछ वाहनों में इस तरह की गड़बड़ी की बात स्वीकारी थी तथा तुरंत सुधार की बात कही थी। लेकिन वर्तमान में यह सभी वाहन इनकी क्षमता 47.5 टन के विपरीत बीना रिफायनरी से 55 टन अत्यंत ज्वलइनशील रसायन भरकर सडक़ों पर दौड़ रहे हैं। अवैधानिक अनुमति और परिवहन आयुक्त के निर्देशों के बाद भी भार क्षमता कम नहीं करने को लेकर आरटीओ मालवीय की उदासीनता इस गड़बड़ी में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता दिखाती है।
टेंकर जिनमें आरटीओ ने स्वयं की गड़बड़ी
टेंकर क्रमांक एमपी 13 एच 1668, एमपी 13 एच 1098, एमपी 13 एच 1099, एमपी 13 एच 1114, एमपी 13 एच 1115 और एमपी 13 एच 8818 में आरटीओ द्वारा की गई गड़बड़ी दो महीने पहले विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में लाई गई थी। न तो दोषी आरटीओ अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई और न ही वाहनों की भार क्षमता में ही सुधार किया गया। खास बात यह है कि ऐसे और भी कई वाहन हैं, जिन्हें आरटीओ ने अधिक भार क्षमता की अनुमति दी है। इनमें टेंकर क्रमांक एमपी 13 एच 1161 और एमपी 13 एच 7818 भी अधिक भार क्षमता पर दौड़ रहे हैं।
गड़बड़ी पर आरटीओ ने साधा मौन
47.5 टन भार क्षमता के टेंकरों को अवैधानिक रूप से 55 टन भार की अनुमति दिए जाने और परिवहन आयुक्त के आदेश के बाद भी इनकी भार क्षमता कम नहीं किए जाने के संबंध में प्रतिक्रिया हेतु उज्जैन आरटीओ संतोष मालवीय से उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। प्रतिक्रिया हेतु प्रश्न उनके मोबाइल पर वॉट्सअप के माध्यम से भेजे गए, लेकिन उन्होंंने कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं कराई।
‘अधिक भार क्षमता की अनुमति के संबंध में आपके माध्यम से जो विषय संज्ञान में लाया गया है, परिवहन आयुक्त महोदय के निर्देश पर आरटीओ उज्जैन को पत्र जारी कर दिया है। अनियमितता मिली तो कार्रवाई करेंगे।’
किरण शर्मा, उप परिवहन आयुक्त, मप्र
‘हमने टेंकरों की भार क्षमता कम करने का आवेदन आरटीओ कार्यालय में दिया है। हमें नहीं पता क्या हुआ’
संचालक,राजू रोड लाइन्स
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26