राजनीति

Image Alt Text

जिला अध्यक्ष पद पर एक साल पूरा होने पर हुआ रविंद्र यति अभिनंदन

राजनीति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में एक साल पूरा होने पर रविंद्र यति का भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। इस दौरान आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर यति ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता सम्मान और जनसेवा ही भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है, और आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अभिनंदन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष एवं एमआईसी सदस्य मनोज राठौर, शंकर मकोरिया, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री भासित दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।