Breaking News:
अपराध
भाजपा विधायक को हनी ट्रैप में फंसाने का प्रयास, ब्लैकमेल कर रही महिला ने मांगे दो करोड़ और गाड़ी
अपराध
भोपाल। धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर ने दो लोगों पर हनी ट्रैप में फंसाने और ब्लैकमेल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि उनसे 2 करोड़ रुपए मांगे गए। इनकार करने पर अभद्रता की गई।
विधायक कालू सिंह ने बुधवार को पत्रकारवार्ता कर मीडिया से यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि एक महिला, धरमपुरी के रहने वाले आसिफ अली के साथ मिलकर उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रही है। आरोपियों ने उनसे फोर व्हीलर समेत 2 करोड़ रुपए मांगे। नामजद शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
23 दिसंबर को विधायक कार्यालय पहुंची थी महिला
विधायक कालू सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को महिला धामनोद स्थित उनके स्थानीय कार्यालय पर मदद मांगने पहुंची थी। वे उस समय भोपाल में थे। उनकी अनुपस्थिति में वह एक दिन धामनोद स्थित कार्यालय में ही रुकी रही।
महिला ने विधायक को फोन कर बताया कि उसने भोपाल में किराए पर मकान लिया है। वहां सामान पहुंचाना है। अगले दिन वह भोपाल आ गई। यहां विधायक कालू सिंह ठाकुर के भोपाल स्थित आवास पर पहुंची। उनसे 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मांगी। विधायक ने इतनी राशि देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद महिला वहां से चली गई।
फोन पर लगाए गलत मंशा से बुलाने के आरोप
विधायक ने आरोप लगाया कि बंगले से लौटने के करीब डेढ़ घंटे बाद महिला ने उन्हें फोन लगाया। कहा- आपने मुझे भोपाल किसलिए बुलाया? इस पर विधायक ने जवाब दिया कि उन्होंने उसे नहीं बुलाया, बल्कि वह अपनी मर्जी से भोपाल आई थी। इसके बाद महिला ने कहा- आपने मुझे इस बहाने बुलाया ताकि आप मुझसे गलत काम कर सकें। उसने अपने साथी आसिफ अली के साथ मिलकर फोन पर गाली-गलौज की। कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी दी। इसी दौरान उनसे रुपए मांगे गए।
कलेक्टर और आईजी से की शिकायत
विधायक ठाकुर ने बताया कि वे इस मामले की शिकायत करने 25 दिसंबर को धामनोद थाने पहुंचे। यहां उनकी बात अनसुनी कर दी गई। इसके बाद 27 दिसंबर को आईजी अनुराग को फोन पर मामले की जानकारी दी। इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को धार पहुंचकर उन्होंने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को आवेदन सौंपा, इसके बाद एसपी मयंक अवस्थी को लिखित शिकायत दी। शिकायत पत्र में लिखा कि आसिफ ने लव जिहाद के तहत महिला से विवाह किया है। अब उसके साथ मिलकर उन्हें और क्षेत्र के अन्य लोगों को फंसाने का प्रयास कर रहा है। मुलाकात के दौरान एसपी मयंक अवस्थी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और इसमें विधायक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हो सकता है।
विधायक ने मुख्यमंत्री को दी जानकारी
विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बताया किजब किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई, तो मजबूरन प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी। मेरी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है, अब मैं पत्रकारों से ही उम्मीद लेकर आया हूं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी दी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26