Breaking News:
राजधानी
मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा स्थगित, अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद 20 को जाएंगे स्विटजरलैंड
राजधानी
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्विटरलैंड के दावोस में वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने के लिए 18 जनवरी को विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले थे, लेकिन भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष के चुनाव की वजह से यात्रा की तिथि एक दिन आगे बढ़ गई है। मुख्यमंत्री 19 जनवरी को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद ही मुख्यमंत्री दावोस के लिए रवाना होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सोमवार की रात या फिर मंगलवार 20 जनवरी को विदेश जाएंगे।
मुख्यमंत्री के पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 18 जनवरी से 23 जनवरी तक विदेश दौरे पर रहने वाले थे। अब उनकी 22 जनवरी को ही स्वदेश वापसी होगी। दरअसल, 16 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। जिसके तहत 19 जनवरी को नामांकन दाखिल होंगे। यदि एक से अधिक नामांकन आते हंै तो फिर पत्रों की जांच, वापसी की प्रक्रिया भी होगी। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव विरोध होने की पूरी संभावना है। सोमवार शाम तक की राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की अधिकारिक घोषणा हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन हैं। उन्हें ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। चुनाव बाद नया अध्यक्ष वर्तमान अध्य जेपी नड्डा की जगह लेंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26